पटना

बिहार के लिए पहली बुलेट ट्रेन का ऐलान, पटना से दो राज्यों को करेगी कनेक्ट; जानिए रूट्स

बिहार के लिए पहली बुलेट ट्रेन की घोषणा कर दी गई है। बिहार में जल्द ही बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। बिहार से गुजरनेवाली बुलेट ट्रेन उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को जोड़ेगी।

Image

बिहार में चलेगी बुलेट ट्रेन

केंद्र सरकार ने इस बार बजट में बिहार को बड़ी सौगात दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसी बाबत बताया कि जल्द ही बिहार से होकर बुलेट ट्रेन गुजरेगी। मोदी सरकार ने पटना रूट पर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। बिहार से गुजरने वाली यह बुलेट ट्रेन देश के तीन बड़े राज्यों को जोड़ेगी, जिसमें उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

अश्विनी वैष्णव का ऐलान

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली बुलेट ट्रेन बिहार में चलने वाली है। यह ट्रेन वाराणसी से पटना होते हुए सिलीगुड़ी तक चलेगी। यह बिहार के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में रेलवे के लिए ₹10,379 करोड़ का रिकॉर्ड बजट आवंटित हुआ है। सबसे बड़ी बात,बिहार में पहली बुलेट ट्रेन चलेगी जो वाराणसी से पटना होते हुए सिलीगुड़ी जाएगी। बिहार में करीब 14 वंदे भारत और 21 अमृत भारत ट्रेनें चल रही हैं

वित्त मंत्री ने कल दी थी बड़ी सौगात

गौरतलब है कि इससे पहले, बीते दिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा और अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया। बजट 2026-27 में सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है। रेलवे,विमानन और जल परिवहन क्षेत्रों के लिए कई बड़ी और दूरगामी घोषणाएं की गई हैं, जिनका उद्देश्य कनेक्टिविटी बढ़ाना, लॉजिस्टिक्स लागत कम करना और आर्थिक विकास को गति देना है।

सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा

केंद्रीय बजट 2026 में रेलवे को लेकर एक अहम फैसला लेते हुए सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की गई है। इन कॉरिडोरों के जरिए देश के प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्रों को तेज और आधुनिक रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

कौन-कौन से हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर हैं प्रस्तावित

प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर इस प्रकार हैं

  • मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद
  • हैदराबाद-बेंगलुरु
  • हैदराबाद-चेन्नई,
  • चेन्नई-बेंगलुरु
  • दिल्ली-वाराणसी
  • वाराणसी-सिलीगुड़ी
Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article