पटना

'बिहार में कांग्रेस की क्या औकात...', PK ने राहुल गांधी को दी चुनौती, बोले- अपने दम पर लड़कर दिखाएं चुनाव

Bihar Elections 2025: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने दम पर चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि जितना लालू जी भीख में देंगे, उतना रहेगा। कांग्रेस का यहां क्या औकात है... बिहार में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है।

Image

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (फोटो साभार: @jansuraajonline)

Photo : Twitter

Bihar Elections 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। इस बीच, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने दम पर चुनाव लड़ने की चुनौती दी। साथ ही कहा कि बिहार में कांग्रेस की कोई औकात नहीं है।

क्या कुछ बोले प्रशांत किशोर?

एक इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने 'आगामी चुनाव में कांग्रेस की कितनी सीट आएगी' वाले सवाल पर ग्रैंड ओल्ड पार्टी की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि जितना लालू जी भीख में देंगे, उतना रहेगा। कांग्रेस की यहां क्या औकात है... बिहार में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है। पिछले 25-30 साल से लालू जी का झोला ढोने वाली पार्टी है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बड़ी-बड़ी बात करते हैं, लेकिन अगर उनमें राजनीतिक गूदा है तो एक बार अपने दम पर बिहार में चुनाव लड़कर दिखा दें या लालू जी से बराबरी की सीट मांग लें।

'चुनाव में एकमात्र जाति फैक्टर नहीं'

प्रशांत किशोर में इंटरव्यू में जाति फैक्टर (Caste Factor) को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि बिहार में लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफलता का उदाहरण देते हुए तर्क दिया कि जाति एकमात्र चुनावी मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा, ''बिहार में पिछले 15 सालों से भाजपा को लोकसभा चुनावों में काफी सफलता मिल रही है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि भाजपा को सफलता नहीं मिल रही, बल्कि पीएम मोदी के नाम पर वोटिंग हो रही है।''

उन्होंने कहा कि आपने कहा कि बिहार में हर व्यक्ति जाति आधारित राजनीति पर वोट करता है और आप कह रहे हैं कि मोदी के नाम पर वोट किया जा रहा है तो हमें बताएं कि बिहार में मोदी की जाति के कितने लोग रहते हैं? और अगर वे नहीं रहते हैं तो उन्होंने मोदी को कैसे वोट दिया? अगर हर व्यक्ति जाति के आधार पर वोट कर रहा है तो हमें बताएं कि बिहार में पीएम मोदी को किसने वोट दिया? क्योंकि बिहार में मोदी की जाति का कोई नहीं है।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article