पटना

Patna School Timing Change: चिलचिलाती गर्मी में शिक्षा विभाग ने लिया कड़ा फैसला, आधी नींद-खाली पेट स्कूल पहुंच रहे छात्र, जानें क्या है पूरा मामला

Patna School Timing Change: पटना में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ा जा रहा है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने सुबह 6 बजे स्कूल शुरू होने का आदेश छात्रों के साथ शिक्षकों पर भी भारी पड़ रहा है।

Image

शिक्षा विभाग के आदेश पर बदला स्कूलों का समय

Photo : iStock

Patna School Timing Change: बिहार में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बढ़ती गर्मी से न केवल बड़े लोग बल्कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी दिक्कत होने लगी है। इस बीच शिक्षा विभाग का एक फैसला सभी पर भारी पड़ रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए लिए गए फैसले के बाद शिक्षक आक्रोशित हैं। दरअसल, शिक्षा विभाग ने हाल ही में गर्मी को देखते हुए एक आदेश जारी किया था। जिसके अनुसार, छात्रों और शिक्षकों को सुबह 6 बजे से पहले स्कूल पहुंचा है। इसका अर्थ ये है कि सुबह 6 बजे से बच्चों का स्कूल शुरू होगा और दोपहर के 12 बजे उनकी छुट्टी हो जाएगी। इस आदेश के बाद स्कूल के शिक्षकों सहित बच्चों के अभिभावक भी नाराज नजर आ रहे हैं।

सुबह 6 बजे से पहले स्कूल पहुंचने का शिक्षा विभाग का ये आदेश बच्चों और शिक्षकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। शिशु रोग विशेषज्ञ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार का दिनचर्या बच्चों के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। बता दें कि ये पहली बार है जो शिक्षा विभाग ने इस तरह का आदेश जारी किया है। इस पर कई स्कूलों के पूर्व प्रधानाचार्यों ने अपने विचार दिए हैं।

बच्चों के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं विभाग का ये फैसला

बिहार शिक्षा विभाग द्वारा जारी सुबह 6 बजे से पहले स्कूल पहुंचने का आदेश बच्चों के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। इस पर पीएमसीएच के सीनियर शिशु रोग विशेषज्ञ (Pediatrician) डॉ. राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि शहर से लेकर गांव तक के लोगों की जीवनशैली में बदलाव हो गया है। ऐसे में इस वातावरण के अनुसार, सुबह 3 से 4 बजे के समय पर उठना बच्चों के स्वास्थ्य से लिए सही नहीं है। वह कहते हैं कि आज के समय में बच्चे देर रात में सोते हैं उसके बाद सुबह 4 बजे जागना और 5 बजे स्कूल के लिए निकल जाना इतना आसान नहीं है। बच्चों के लिए नींद पूरी लेना उनके विकास के लिए आवश्यक है। इस फैसले से उनकी नींद पूरी नहीं होगी। नींद पूरी न होने के कारण किसी चीज पर फोकस करना मुश्किल हो जाता है। बच्चों का स्वभाव चिड़चिड़ा होने लगेगा। इतनी सुबह उठने के साथ भोजन कर पाना भी मुश्किल होगा। ऐसे में कम नींद के साथ बच्चे भूखे स्कूल जाएंगे, जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करेगा।

शिक्षा विभाग के आदेश पर क्या कहते है प्रिंसिपल

जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, पटना में शिक्षा विभाग के आदेश के बाद शास्त्री नगर बॉयज स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल श्रीकांत शर्मा ने इस आदेश को अव्यवहारिक बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 40 साल में पहली बार शिक्षा विभाग ने इस प्राकर का कोई आदेश दिया है। पूर्व में सुबह 6:30 बजे स्कूल शुरू होते थे, जो 11:30 बजे बंद हो जाते थे। ताकि बच्चे धूप तेज होने से पहले घर पहुंच जाएं। लेकिन आज के समय में सुबह 8 बजे ही झुलसा देने वाली धूप पड़ने लगती है। ऐसे में दोपहर में 12 बजे स्कूलों की छुट्टी का कोई लाभ नहीं है। इससे न केवल बच्चों और उनके अभिभावकों को बल्कि स्कूल में पढ़ाने आने वाले शिक्षकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

बिहार में मौसम का हाल

बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां सुबह से ही आसमान से आग बरसने लग जाती है। तपती धूप और बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने कई इलाकों में लू का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जहां बूंदाबांदी के आसार है। लेकिन ये बूंदाबांदी गर्मी से राहत नहीं देगी बल्कि उमस भरी गर्मी की शुरुआत करने आ रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान