खबर बिहार के बेगूसराय जिले की है। जहां 27 जून 2025 को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर नए प्रेमी की हत्या कर दी। जबकि उसका पति बिहार से बाहर रहता है।
गुड़िया देवी नाम की यह महिला पहले से अमरजीत कुमार से प्रेम करती थी, बाद में वह रूपेश कुमार के संपर्क में आयी और उसे रूपेश भी अच्छा लगने लगा। बात तब बिगड़ गई, जब रूपेश उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा, इस बात से पहेशान होकर गुड़िया ने पुराने प्रेमी अमरजीत के साथ मिलकर यह खौफनाक कदम उठाया।
अमरजीत को जब गुड़िया और रूपेश के रिश्ते का पता चला, तो वह नाराज हो गया। नाराज अमरजीत ने गुड़िया को धमकी दी कि अगर उसने रूपेश से संबंध नहीं तोड़े, तो वह हमेशा के लिए उसे छोड़ देगा। गुड़िया अमरजीत को खोना नहीं चाहती थी, लेकिन रूपेश भी उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। आखिरकार गुड़िया ने अमरजीत और अपने भतीजे के साथ मिलकर रूपेश को खत्म करने की योजना बनाई।
गुड़िया ने रूपेश को अपने भतीजे की मदद से एक बगीचे में बुलाया गया, जहां अमरजीत के साथ पहले से दो लोग मौजूद थे। तीनों ने मिलकर रूपेश की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और गुड़िया देवी को गिरफ्तार कर लिया।
घटनास्थल से रस्सी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। एसपी मनीष कुमार ने इसे जघन्य अपराध बताया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
