पटना

Bihar Crime: पटना में अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2023, 04:09 PM IST

Patna Crime News: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज ​​भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच शुरू होगी। अधिकारियों ने बताया, अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

Image

पटना में हत्या के बाद पुलिस जांच में जुटी

Photo : iStock

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है। यहां के अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद तांडव मच गया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच शुरू होगी। अधिकारियों ने बताया, अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। न ही यह पता चल सका है कि इसकी हत्या क्यों की गई।वहींं स्थानीय लोगो ने आशंका जाहिर की है कि यह शव ट्रैक्टर चालक का है। लोगों का कहना है कि अपराधियों ने इसकी गोली मार कर हत्या कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुरे मामले का खुलासा होने की बात बताई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!