पटना

बिहार में ई-ऑफिस मैनुअल लॉन्च, अब सरकारी दफ्तरों में चलेगा डिजिटल पेन, फाइलों की बढ़ेगी रफ्तार

बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने आज 'ई-ऑफिस यूजर मैनुअल' का विमोचन किया। बिहार सरकार की यह पहल प्रशासनिक कार्यों को पारदर्शी, तेज और जवाबदेह बनाने की दिशा में अहम कदम है। डिजिटल आधारित यह प्रणाली फाइल के काम को और आसान बनाएगी। इससे जनता को त्वरित सेवाएं मिलेंगी।

Image

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने किया ई-ऑफिस यूजर मैनुअल का विमोचन

Bihar News: बिहार सरकार ने सरकारी दफ्तरों में कामकाज को तेज, पारदर्शी और आसान बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने शनिवार को 'ई-ऑफिस यूजर मैनुअल' लॉन्च किया। जिससे सरकारी फाइलों का काम आसानी से कागजों की जगह कंप्यूटर पर डिजिटल तरीके से हो सकेगा। जिससे जनता को भी सरकारी काम कराने में लंबा इंतजार नहीं करना होगा।

बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने आज मुख्य सचिवालय सभा कक्ष, पुराना सचिवालय, पटना में 'ई-ऑफिस यूजर मैनुअल' का औपचारिक विमोचन किया। इस मौके पर सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर, बीपार्ड की अपर महानिदेशक डॉ. सफीना ए. एन., और विभाग की सचिव रचना पाटिल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासनिक कामकाज में आएगी तेजी

ई-ऑफिस यूजर मैनुअल का उद्देश्य प्रशासनिक कामकाज को और अधिक पारदर्शी, तेज और जवाबदेह बनाना है। इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार लगातार यह प्रयास कर रही है कि प्रशासन में पारदर्शिता और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि 'ई-ऑफिस' प्रणाली एक अनोखा कदम है, जिससे फाइलों का निपटारा अब ज्यादा तेजी से और पारदर्शिता के साथ होगा। इससे सरकारी कार्यों में तकनीक का बेहतर इस्तेमाल होगा और जनता को जल्दी सेवाएं मिलेंगी।

मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि यह प्रणाली सरकार की 'सुशासन' की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी और इससे सभी विभागों में काम की गुणवत्ता और जवाबदेही को बढ़ावा मिलेगा। बिहार सरकार लगातार प्रशासनिक सुधार और तकनीकी बदलाव के जरिए जनता को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। 'ई-ऑफिस' प्रणाली इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article