पटना

Chhath Puja 2022: बिहार के पटना में यहां 'छठ पूजा' रहेगी फीकी!, ये घाट खतरनाक घोषित

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 07:14 PM IST

Patna Chhath Puja Ghats dangerous:बिहार की राजधानी पटना में छठ पूजा की तैयारियों के दौरान करीब 16 घाटों को खतरनाक घोषित किया गया है, यहां पूजा नहीं होगी।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : iStock

earmarked 16 Chhath Puja Ghats as the dangerous: छठ उत्सव के मद्देनजर पटना प्रशासन ने 16 घाटों को खतरनाक के रूप में चिह्नित किया है, जिससे लोगों को उन पर जाने के खिलाफ चेतावनी दी गई है। दलदल वाले खतरनाक घाटों की लिस्ट जारी हो गई है, इस सूची में शामिल घाटों पर पूजा की मनाही रहेगी। गौर हो कि बिहार के सीएम नीतीश ने छठ महापर्व को लेकर कई गंगा घाटों का निरीक्षण किया था, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द छठ घाट तैयार करने का निर्देश दिया।

सीएम का कहना है कि अधिकारी आमजन तक ये बात पहुंचाएं कि कौन कौन घाट सुरक्षित हैं, इससे व्रतियों को घाट पर पहुंचने में आसानी होगी, और लोग खतरनाक घाट पर जाने से बचेंगे ताकि कोई दुर्घटना की आशंका ना रहे।

Patna Chhath Puja dangerous ghat List

Patna Chhath Puja dangerous ghat List

बताया जा रहा है कि इस बार बारिश अधिक होने की वजह से अप्रत्याशित जल वृद्धि के चलते कई घाट खतरनाक हैं जिनके बारे में आधिकारिक रूप से घोषणा हो गई है।

30 अक्टूबर 2022 छठ पूजा पहला अर्घ्य है

छठ महापर्व 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा, छठ पूजा की शुरुआत 28 अक्टूबर 2022 से होगी पहले दिन नहाय खाय होगा छठ महापर्व के दूसरे दिन को खरना कहा जाता है जो 29 अक्टूबर को है वहीं इस महापर्व में 30 अक्टूबर 2022 छठ पूजा पहला अर्घ्य है और 31 अक्टूबर को सुबह वाला अर्घ्य दिया जाएगा।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'