Beldaur Assembly Election 2025: बिहार में 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों का आयोजन 2 चरणों में किया जाएगा। इस बीच हम आपको 243 विधानसभा सीटों में शामिल बेलदौर सीट के बारे में बताएंगे। बेलदौर, खगड़िया जिले का एक ब्लॉक है। यह कोसी नदी बहती है और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था पर अधिक निर्भर करता है। यहां ग्रामीणों मतदाताओं की संख्या अधिक है। यह खगड़िया से शहर के करीब 50 किलोमीटर दूर है। आइए आपको बेलदौर सीट के बारे में जानकारी दें और बताएं कि इस सीट को कब स्थापित किया गया था और यहां का समीकरण क्या है।
कब बनी बेलदौर विधानसभा सीट
बेलदौर सीट 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद एक विधानसभा सीट के तौर पर अस्तित्व में आई। इससे पहले यह क्षेत्र विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के हिस्से में था। 2008 में विधानसभा सीट के तौर स्थापित होने के बाद यहां केवल 3 बार चुनाव, 2010, 2015 और 2020 में हुए हैं। इन तीनों चुनावों में जनता दल यूनाइटेड के पन्ना लाल सिंह पटेल ने जीत हासिल की और 2 बार लोक जनशक्ति पार्टी के मिथिलेश कुमार निषाद को हराया। 2025 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू, कांग्रेस, जेएसपी और आप पार्टी एक दूसरे के आमने सामने हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भी जनता दल यूनाइटेड जीत झंडा फहराएंगे या कोई अन्य पार्टी बाजी मारेगी।
कब होंगे बेलदौर विधानसभा सीट पर चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का आयोजन इस बार दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान 06 नवंबर को और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान 11 नवंबर को होगा। बता दें कि बेलदौर सीट पर चुनाव पहले चरण में यानी 6 नवंबर को होंगे और 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी।
बेलदौर विधानसभा चुनाव 2025: उम्मीदवारों की लिस्ट
| उम्मीदवारों के नाम | पार्टी |
| पन्ना लाल पटेल | JDU |
| मिथिलेश कुमार निषाद | कांग्रेस |
| गजेंद्र कुमार सिंह | JSP |
| राहुल कुमार बसु | AAP |
बेलदौर चुनाव के रिजल्ट
बिहार विधानसभा सीट पर 2020 में हुए चुनाव में बेलदौर से जनता दल यूनाइटेड के पन्ना लाला सिंह पटेल ने जीत हासिल की थी। उन्होंने एलजेपी के मिथिलेश कुमार निषाद और कांग्रेस के चंदन यादव को हराया था। बता दें कि उस चुनाव में पन्ना लाल पटेल को 56,541 वोट, चंदन यादव को 51,433 वोट और मिथिलेश कुमार निषाद को 31,229 वोट मिले थे। पन्ना लाल पटेल ने बेलदौर सीट पर 2010, 2015 और 2020 में जीत हासिल कर हैट्रिक मारी थी। 2015 और 2020 में उन्होंने मिथलेश कुमार निषाद को हराया था। इस साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी पन्ना लाल पटेल और मिथिलेश कुमार निषाद चुनाव में आमने-सामने खड़े हुए हैं। बस फर्क इतना है कि मिथिलेश कुमार इस बाद लोक जनशक्ति की तरफ से नहीं बल्कि कांग्रेस की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे हैं।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | वोट |
| पन्ना लाल पटेल | जनता दल यूनाइटेड | 56,541 |
| चंदन यादव | कांग्रेस | 51,433 |
| मिथिलेश कुमार निषाद | लोक जनशक्ति पार्टी | 31,229 |
बेलदौर विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान बेलदौर सीट पर रजिस्टर मतदाताओं की संख्या 3,06,644 थी। यह संख्या 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान बढ़कर 3,20,807 हो गई। 2020 में अनुसूचित जाति के मतदाताओं कि संख्या 14.57 प्रतिशत थी, जबकि मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 10.3 प्रतिशत थी। जैसा की हमने आपको बताया कि इस सीट पर ग्रामीण वोटरों की संख्या शहरी के तुलना में अधिक है।
