पटना

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में सर्द हवा ने बढ़ाई शीतलहर, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें आज का मौसम

Bihar Aaj Ka Mausam: पिछले कुछ दिनों से बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। गुरुवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप निकलने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, मौसम विभाग ने आगामी 12 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में पिछले कुछ दिनों से चल रही कनकनी और कोहरे से लोगों को गुरुवार को कुछ राहत मिली। राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, मौसम विभाग ने आगामी 12 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज और कल बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान राज्य के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन 12 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहने और दक्षिण पश्चिम भाग के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम

बिहार में आज यानी 10 जनवरी को अधिकांश जिलों में धूप खिलने की उम्मीद है। हालांकि, सुबह के समय कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण और कई अन्य जिलों में कोहरा छाया रहेगा।

तापमान में हल्का इजाफा

आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 18-22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। यानी, पिछले कुछ दिनों की तुलना में तापमान में हल्का इजाफा हो सकता है।

12 जनवरी को बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 12 जनवरी को भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। 9 जनवरी को दिन में धूप निकलने के कारण कई जिलों में लोगों को राहत मिली। हालांकि, पूर्णिया और किशनगंज में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि समस्तीपुर के पूसा में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article