पटना

Bageshwar Baba: पटना में नहीं लगेगा बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार, धीरेंद्र शास्त्री की कथा में कई लोगों की तबीयत हुई खराब, देखें ये Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 14, 2023, 11:28 PM IST

Bageshwar Baba Divya Darbar Patna: पटना में बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार अब नहीं सजेगा इसके पीछे की वजह कई लोगों की तबीयत बिगड़ना बताया जा रहा है।

Image

पटना में बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार अब नहीं सजेगा

Photo : Twitter

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri in Patna Bihar: कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने पटना में सोमवार को लगने वाले दिव्य दरबार को लेकर बड़ा ऐलान किया है, उन्होंने कहा कि दिव्य दरबार को बंद करने का फैसला कई लोगों की तबीयत बिगड़ने की वजह से लिया है।

उन्होंने आगे कहा कि फिर कभी बिहार आएंगे तो दिव्य दरबार लगाया जाएगा, धीरेंद्र शास्त्री ने साफ किया कि भारी भीड़ के बीच किसी प्रकार की अनहोनी न हो ऐसा इसलिए किया गया है, बागेश्वर बाबा ने श्रद्धालुओं से कथा में नहीं आने की अपील की है।

धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं से हनुमंत कथा में नहीं आने की अपील की है और कहा कि श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ है, साथ ही भीषण गर्मी भी, श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसको देखते हुए सोमवार यानी 15 मई को दिव्य दरबार नहीं लगेगा।

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा

गौर हो कि राजधानी पटना के पास तरेत पाली मठ में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा चल रही है, दूसरे दिन यानी संडे 14 मई को हनुमंत कथा का समापन समय से पहले कर दिया गया वहीं सोमवार 15 मई को लगने वाला दिव्य दरबार भी स्थगित कर दिया गया है।

श्रद्धालु सोशल मीडिया पर, टीवी पर हनुमंत कथा देखें और सुनें

धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से अपील किया कि श्रद्धालु सोशल मीडिया पर, टीवी पर हनुमंत कथा देखें और सुनें, साथ ही उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या देखकर हम गदगद हैं और आपका ये प्यार हम कभी भूलेंगे नहीं।

'वैसे ही हिंदू राष्ट्र के लिए कड़ियां भी जोड़ देंगे'

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा ने पटना में हनुमंत कथा के पहले दिन ही हिंदू राष्ट्र की हुंकार भरी थी। तेज प्रताप यादव ने बाबा बागेश्वर के पटना दौरे का विरोध किया था। इस विरोध के बीच बाबा बागेश्वरधाम न सिर्फ पटना पहुंचे बल्कि हनुमंत कथा के पहले दिन ही हिंदू राष्ट्र का नारा भी दिया था। बागेश्वर बाबा ने कहा कि हिंदू राष्ट्र के लिए हनुमान जी अपनी सेना जोड़ देंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि राम जी अपने आप संयोग बना देंगे जैसे लंका जाने के लिये पुल के लिये पत्थर जोड़ दिए थे। वैसे ही हिंदू राष्ट्र के लिए कड़ियां भी जोड़ देंगे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article