Bihar Elections 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार शाम बिहार के दो दिनों के दौरे पर पहुंचे। इस दौरे के दौरान वे राज्य के दो महत्वपूर्ण जिले रोहतास और बेगूसराय में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा बिहार की राजनीतिक गतिविधियों के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए। इस दौर एके दौरान अमित शाह विशेष रूप से चुनाव की तैयारी, उम्मीदवार चयन और संगठन की मजबूती पर मंथन करेंगे।
डिहरी और बेगूसराय में बैठक करेंगे अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को सबसे पहले डिहरी जाएंगे, जहां सुबह ग्यारह बजे मगध और शाहाबाद के दस जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ उस इलाके के सांसद, विधायक और विधानपरिषद सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। अमित शाह की ये बैठक डेहरी में स्व. ललन सिंह स्टेडियम में होगी। जहां वो पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं को संबोधित करेंगे और उनमें बिहार विधानसभा के मद्देनज़र जोश भरेंगे।
इस बैठक में अमित शाह राज्य सरकार की नीतियों, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर बात करने के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। डिहरी के बाद अमित शाह बेगूसराय के लिए रवाना होंगे, वहां भी वो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बिलेगुसराय में अमित शाह की ये बैठक बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित स्टेडियम में होगी। इस सम्मेलन में बाढ़, पटना ग्रामीण, पटना महानगर, बेगूसराय, नालंदा, खगड़िया, जमुई, लखीसराय, मुंगेर और शेखपुरा जिले के मंडल अध्यक्ष और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।
शाह के दौरे से बिहार की राजनीतिक में हलचल तेज
अमित शाह के इस दौरे को लेकर बिहार के राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। टिकट के दावेदार की धड़कने तो बढ़ ही गई है साथ ही विपक्षियों की नींद भी उड़ गई है। विपक्ष इस दौरे को लेकर परेशान है, उम्मीद की जा रही है कि शाह बिहार में बीजेपी की चुनावी रणनीति को लेकर कुछ अहम संकेत दे सकते हैं।
