Bihar Patna Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार तेज धूप की वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बारिश की राह ताकते लोगों को भीषण गर्मी के साथ उमस का भी सामना करना पड़ रहा है। इसका असर रविवार से ही देखने को मिलने लगा था। रविवार को कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
कैसा रहेगा आज का मौसम
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 09 जून को बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और गया में हॉट डे रहने की संभावना है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को महसूस होगी। भीषण गर्मी का मुख्य कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून की सुस्ती और प्रदेश में शुष्क पश्चिमी हवाओं का असर है।
पटना का मौसम
कल पटना में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था। आज अधिकतम तापमान का पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। शहर का आसमान आज साफ रहेगा और तेज धूप रहेगी। उमस और गर्मी परेशानी बढ़ेगी। अब तक के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को कुछ बारिश आ सकती है।
कल कैसा रहेगा मौसम
अगले दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होगी। कल भी राज्य के मध्य और पश्चिम भागों के जिलों में गर्म और उमस भरा दिन बना रहेगा। उसके बाद राज्य के मध्य और पश्चिम भागों के जिलों के कुछ स्थानों में वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
