पटना

Bihar Weather: तीन दिनों तक गर्मी की मार झेलेगा बिहार, अगली बारिश तक सताएगी उमस

आज का मौसम बिहार, 8 June 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में मौसम बदल चुका है, शनिवार से ही बारिश की संभावनाएं खत्म हो गई थीं। इक्का दुक्का इलाकों में बौछारों के अलावा बिहार आज भी सूखा रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून से बारिश की संभावनाएं बनेंगी जिसके बाद मौसम में कुछ ठंडक आ सकती है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम।

Image

बिहार में गर्मी से होगा हाल बेहाल

Photo : Times Now Digital

Bihar Patna Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: पिछले दिनों बारिश और आंधी से जूझ रहा बिहार अब गर्मी से जूझेगा। मंगलवार तक बिहार के किसी इलाके में संतोषजनक बारिश के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य में तापमान बढ़ने की भी संभावनाएं जताई हैं। फिलहाल कोई साइक्लोनिक सर्कुलेशन नहीं दिखाई दे रहा है, इसलिए अगली बारिश होने तक राज्य में उमस भरी गर्मी पड़ेगी।

आज का मौसम

कल चंपारण, किशनगंज और मुंगेर के एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई थी, कुछ फुहारें भी पड़ीं लेकिन आज के लिए बारिश की संभावना केवल किशनगंज और अररिया के एक या दो जगहों पर है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश भर में आज पारा चढ़ेगा। यही हाल 10-11 तारीख तक बना रहेगा। इसके बाद प्री मानसूनी गतिविधियां फिर अपना असर दिखाएंगी। प्रदेश के कई इलकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनेगी।

पटना का मौसम

पटना में आज का मौसम गर्म रहने वाला है। कल सुबह से ही पटना में धूप थी और छिटपुट बादल देखे गए। आज बादलों की आवाजाही बिलकुल बंद रहेगी साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री। पटना में बारिश के लिए लोगों को 12 जून का इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को राजधानी में बारिश की संभावना दिख रही है।

कैसा रहा कल का मौसम

राजधानी पटना में शनिवार को सुबह से तेज धूप निकली। दोपहर बाद लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हुए। कमोबेश आज भी कुछ ऐसा ही माहौल रहने वाला है। रोहतास सबसे अधिक गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गयाजी का 38.5, पटना का 38.5 और मुजफ्फरपुर का 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!