पटना

Bihar Weather: बिहार में आज बिगड़ सकता मौसम का मिजाज, राज्य के इन क्षेत्रों में है ठनका और तूफान का अलर्ट

30 April 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार में गर्मी से राहत की उम्मीद है, क्योंकि राज्य के 13 जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट किया है, जिसके मुताबिक आसमान में बादल छाने और बिजली चमकने की आशंका रहेगी। हालांकि, IMD के द्वारा कुछ क्षेत्रों में बारिश न होने की भी आशंका जताई गई है।

Image

बिहार में आज का मौसम

Photo : Times Now Digital

30 April 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। ऐसे में, तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 5 मई तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के उत्तर-पूर्व, दक्षिण मध्य और दक्षिण-पूर्व जिलों में कुछ स्थानों पर ठनका गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रहने वाली है। हालांकि, आज किसी भी जिले में भारी वर्षा की संभावना नहीं जताई गई है। दक्षिण और उत्तर-दक्षिण बिहार के 25 जिलों में वर्षा की कोई संभावना नहीं है, बल्कि इन क्षेत्रों में तापमान में तीन से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। जिन जिलों में वर्षा की चेतावनी जारी की गई है, वहां भी तापमान में एक से दो डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।

बिहार में आज का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश के तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। बुधवार को राज्य का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, आज राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। हवा की गति 21km/h रहेगी। IMD ने आसमान में बादल छाने और बिजली चमकने की संभावना जताई है।

इन जगहों पर अलर्ट

आज पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा और पटना जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने ठनका और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। राज्य के पूर्वी भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी व्यक्त की गई है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article