पटना

Bihar Weather: बिहार में कम हुआ गर्मी का सितम; जमकर बरेसेंगे बादल, 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आज का मौसम दिल्ली, 27 April 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में गर्मी का असर अब कम हो गया है। मौसम विभाग ने आज 27 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश का ये दौर अगले कई दिनों तक चलता रहेगा। रविवार को भारी बारिश, आंधी और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश का असर राजधानी पटना में भी दिखेगा।

Image

बिहार में शुरू हुआ बारिश का दौर

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: कई दिनों तक लू के थपेड़े झेलने के बाद बिहार में फिर एक बार आंधी बारिश का दौर शुरू हो रहा है। पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में आज यानी 27 अप्रैल से आंधी-पानी की संभावना बनती दिख रही है। इसको लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज बिहार के 19 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई दिनों से आसमान छू रहे पारे में अब गिरावट आने की उम्मीद है।

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम

कल यानी 26 अप्रैल की बात करें तो कुछ शहरों में तापमान 45 का आंकड़ा छू रहा था। दिन में गर्मी और हीटवेव का कहर झेलने के बाद रात से ही मौसम में बदलाव दिखने लगा था। कल की तुलना में तापमान में भी आज कुछ नरमी दिखने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज कोई लू का अलर्ट जारी नहीं किया है। जहां कल पटना का अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वही आज घटकर 36 डिग्री हो गया है। आज पटना का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा बिहार के लगभग हर क्षेत्र में बारिश की संभावना भी जताई गई है।

बारिश को लेकर चेतावनी

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार शाम तक राज्य के अधिकतर इलाकों के अधिकतम तापमान में कोई खास अंतर नहीं दिखेगा लेकिन मंगलवार तक तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। कटिहार, पुर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, सुपौल, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, सिवान, गोपालगंज पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में जोरदार बारिश और आंधी का दौर चलने वाला है।

कैसा होगा कल का मौसम

सोमवार को भी कई जिलों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें प्रदेश के मध्य और पूर्वी भाग के कुछ जिले हैं, इनके साथ किशनगंज, अररिया, सुपौल, बेगूसराय, पूर्णिया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण भी शामिल हैं। पटना में सोमवार का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। इसी के साथ कल पटना में भारी बारिश और धूल भरी आंधी के भी आसार दिख रहे हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article