पटना

बिहार में कहीं मौसम मस्ताना-कहीं बरस रही आग, आज इन जिलों में गरज के साथ होगी बारिश

आज का मौसम यूपी, 2 June 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार के कई जिलों में आज गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा कई जिलों में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Image

बिहार में आज का मौसम

Bihar Rain Alert Today: बिहार में कहीं मौसम मस्ताना बना हुआ है, तो वहीं कुछ जिलों में सूर ज आग बरसा रहा है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में देर रात हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। जिससे पटना समेत 20 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत महसूस हुई है। आज भी कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। लेकिन बिहार के दक्षिण हिस्से में लू चलने के आसार बने हुए हैं। गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

आज गरज के साथ बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के उत्तर पूर्व और उत्तर मध्य भागों के कुछ हिस्सों में बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के भी आसार हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के दक्षिण और उत्तर पश्चिमी भागों में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बिहार के पश्चिमी और दक्षिण मध्य भागों के शेष जिलों के कुछ स्थानों पर गर्म और आद्र दिन होने के भी आसार हैं। इसके लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बारिश के आसार

बिहार में शनिवार को कटिहार, पूर्णिया समेत आसपास के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। वहीं बेतिया, मधुबनी सहित कई जिलों में ठंडी हवाएं चली, जिससे गर्मी से राहत महसूस हुई। रविवार को सीतामढ़ी, शिवहर, सहरसा, दरभंगा, सुपौल, मधुबनी, किशनगंज और अररिया में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है, साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके अलावा मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, खगड़िया, बेगूसराय और सहरसा में भी बारिश होने के आसार हैं।

शनिवार को सबसे गर्म रहा औरंगाबाद

शहरतापमान (डिग्री सेल्सियस)
औरंगाबाद44.7
गया42.2
बक्सर42.2
भोजपुर40.3
छपरा38.7
पटना36.7
वैशाली36.3
मोतिहारी35.6
दरभंगा34
भागलपुर33.6
पूर्णिया32.6
मुजफ्फरपुर33
समस्तीपुर33
बेगूसराय32.2
कटिहार31.5
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article