पटना

Bihar Weather: मॉनसून की रफ्तार धीमी, सप्ताह भर बारिश के आसार कम; जानें फिर कब बरसेंगे बादल

Bihar Weather: बिहार में अभी पटना समेत कई जगहों पर हल्की बारिश हो रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी यहां मॉनसून कमजोर है। वहीं 21 जुलाई तक बारिश का यही दौर रहने वाला है। जिसके बाद 22 जुलाई एक बार फिर मॉनसून एक्टिव होगा। आइए जानें मौसम का हाल-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में आज का मौसम
  • इस सप्ताह होगी कम बारिश
  • 22 जुलाई से एक्टिव होगा मॉनसून

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी के बाद बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली थी। जिसके बाद मॉनसून के दस्तक से बिहार में लोगों का इंतजार खत्म हुआ। कई जिलों में जोरदार बारिश का सिलसिला चलता रहा। लेकिन, अभी बिहार में मॉनसून कमजोर पड़ गया है। जिस कारण बिहार में मॉनसून की रफ्तार धीमी हो गई है। मौमस विभाग के अनुसार कहीं से टर्फ रेखा नहीं गुजर रही है और न साइक्लोनिक सर्कुलेशन की बना है। जबकि मॉनसून की अच्छी बारिश के लिए इन दोनों का होना आवश्यक होता है। यही वजह है पटना सहित कई जगहों पर बारिश की कमी दर्ज की गई है।

22 जुलाई से एक्टिव होगा मॉनसून

मगंलवार को बिहार के कई जगहों पर बादल छाए रहे,लेकिन बारिश नहीं हुई। बारिश न होने के कारण उमस से लोगों का हाल बेहाल रहा। विभाग के अनुसार 21 जुलाई तक बिहार में इसी तरह हल्की बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। जिसके बाद 22 जुलाई से एक बार फिर मॉनसून के एक्टिव हो जाएगा और पूरे बिहार में बारिश होगी

आज कैसा रहेगा मौमस

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार आज 17 जुलाई को बिहार के कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही बिहार के पूरब और पश्चिम बिहार में हल्की बारिश होगी। वहीं बिहार के दक्षिण इलाकों में इस दौरान 30 km प्रति रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं इस हफ्ते कम बारिश होने से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्जी की जाएगी।

इन जगहों पर आज होगी बारिश

बिहार के इन मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद और पटना सहित कई जगहों पर आज हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही सीवान, अररिया, सुपौल, खगड़िया और जुमई सहित कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें