पटना

बिहार में एक्टिव मोड में मॉनसून! आज 24 जिलों में Rain Alert, जुलाई में सामान्य से अधिक होगी बारिश

आज का मौसम बिहार, 1 July 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में मॉनसून एक्टिव मोड में आ चुका है। यहां कई जिलों में रविवार को झमाझम बारिश हुई है। आज भी 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Image

बिहार में आज झमाझम बरसेंगे मेघ (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते पारा भी लुढ़का है। सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। जिससे गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में मॉनसून की बारिश अभी शुरू हुई है और आगामी दिनों में अधिकतर इलाकों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। रविवार को भी पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। जिससे नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बिहार के अधिकतर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के 24 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नालंदा, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, अरवल, गया, जहानाबाद और बेगूसराय शामिल हैं। IMD के अनुसार आज किशनगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 2 जुलाई को नालंदा, लखीसराय और नवादा में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं गोपालगंज, सिवान, किशनगंज, अररिया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में मंगलवार को बारिश का येलो अलर्ट है।

बिहार में 52 फीसदी कम हुई बारिश

रविवार को बिहार की राजधानी पटना के अलावा औरंगाबाद, लखीसराय, किशनगंज, मुधबनी और जहानाबाद में जोरदार बारिश हुई। बारिश की वजह नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। साथ ही कई शहरों में जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिली। जिससे लोगों को काफी समस्या हो रही है। बिहार में अभी तक सामान्य से कम बारिश हुई है। प्रदेश में अब तक सिर्फ 78.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है, जबकि इस दौरान 163.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, यानी बिहार में 52 फीसदी बारिश कम हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश

जिलाबारिश (मिमीं में)
लखीसराय (चानन)244
अरवल (कलेर)162
गया (टिकारी)141
जहानाबाद124
जमुई (लक्ष्मीपुर)121
जमुई120
गया (बेलागंज)113
नवादा107
पूर्वी चंपारण105
पटना (दानापुर)89.6
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article