UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: जून के आखिरी दिन मॉनसून पूरे उत्तर प्रदेश में पहुंच गया है। यूपी में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के बुंदेलखंड जोन में भारी बारिश हो रही है। आसमान काले बादलों से घिरा हुआ है साथ ही बिजली भी कड़क रही है। चमक-गरज के साथ पहली ही बारिश में सावन-भादों जैसे नजारे दिखाई दे रहे हैं। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। तेज बारिश से खेत लबालब हो गए हैं। जिससे किसान अब आसानी से जायद की फसलें खेतों में बो सकेंगे। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं जून में प्रदेशभर में 45.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है।
भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में जुलाई का महीना बारिश के साथ शुरू होने वाला है। 1 जुलाई यानी आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अधिकांश इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पढ़ने के आसार हैं। इस दौरान कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा कहीं-कहीं पर बादलों की गरज और बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
रविवार को इन जिलों में हुई बारिश
उत्तर प्रदेश में रविवार को मॉनसून पूरे राज्य में पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार जून के आखिरी दिन पूरे प्रदेश में सुबह साढ़े आठ बजे तक 63.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। बीते दिन लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, झांसी, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बलिया, उरई, हमरीपुर, अलीगढ़, समेत राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। बारिश के प्रभाव से कई शहरों के तापमान में गिरावट होने से दिन का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया। रविवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में 36.6 डिग्री, कानपुर नगर में 30.8, झांसी में 30.1 और प्रयागराज में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
इन जिलों में होगी भारी बारिश
सोमवार को यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार है। इन जिलों में गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, शामली, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ और आसपास के इलाके शामिल हैं।
इन जिलों में गरजेंगे बदरा
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका है। इनमें , संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, हापुड़, श्रावस्ती, बहराइच, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और सहारनपुर शामिल हैं। इसके अलावा एटा, मैनपुरी, इटावा, बदायूं, अयोध्या, अंबेडकर नगर, कासगंज, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी और आसपास के इलाकों में आज भारी बारिश हो सकती है।
