Patna Crime: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार की सुबह अपराधियों ने खूनी तांडव मचाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अशोक राजपथ के व्यस्त लालबाग इलाके में अज्ञात अपराधियों ने एक घर में घुसकर सो रहे दंपति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी नाजिया परवीन गंभीर रूप से घायल है। वहीं, मृतक की पहचान 30 साल के मोहम्मद नवाज आलम के तौर पर हुई है।
अपराधियों ने किए ताबतोड़ हमले
मृतक की पहचान नवाज आलम के रूप में हुई है, जिन पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ वार किए। वहीं, उनकी पत्नी नाजिया परवीन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
आसपास के लोगों ने बताया, घटना सुबह 7 बजे के आसपास की है। हम अपने घर से निकलकर नीचे जा रहे तभी नवाज आलम के दरवाजे पर खून पसरा देखा। दरवाजा खुला था। अंदर नवाज की लाश पड़ी थी।
पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ अपराधियों की शिनाख्त करने में जुटी है। सरेआम घर में घुसकर हुई इस हत्या और हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने क्या दी जानकारी
इस घटना पर जानकारी देते हुए एसआई मोहम्मद इजहार ने कहा, “सूचना मिली थी कि इस घर में एक अनजान व्यक्ति ने एक कपल को चाकू मार दिया है। जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो हमने घर में हर जगह खून देखा। पीड़ित महिला की मां ने कहा कि चोर एक मोबाइल चोरी करने की कोशिश कर रहा था जब यह घटना हुई। जांच चल रही है।'
फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
