शहर

जो 'इलेक्ट' हुए उन्हें गद्दी से उताकर, 'सेलेक्ट' किए गए CM बने; तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर जोरदार हमला

Bihar new cm Samrat Choudhary: तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी द्वारा आज चुने हुए (Elected) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई।

Image

जो 'इलेक्ट' हुए उन्हें गद्दी से उताकर, 'सेलेक्ट' किए गए CM बने; तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर जोरदार हमला

Tejashwi Yadav attack Samrat Choudhary: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी, साथ ही बिहार में NDA सरकार की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि NDA के 21 साल के शासन के बाद भी राज्य विकास के मुख्य पैमानों पर पीछे बना हुआ है। 15 अप्रैल, 2026 यानी बुधवार दिन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, 'श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा आज चुने हुए (Elected) मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा चुने गए (Selected) मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं।'

NDA शासन को घेरा

उन्होंने कहा, 'आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री जी इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि 𝟐𝟏 वर्षों के 𝐍𝐃𝐀 शासन उपरांत भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सत्तत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है।'

'Selected मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...'

तेजस्वी यादव ने आगे कहाकि आशा है कि नए Selected मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे। प्रादुर्भाव से समाजवादी श्री सम्राट चौधरी जी को पुन: हार्दिक शुभकामनाएं।

बिहार और सम्राट चौधरी

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता ने अनुभवी राजनेता नीतीश कुमार के पद छोड़ने के बाद, पूर्वी राज्य बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। सम्राट चौधरी, जो कुमार के डिप्टी थे, उन्होंने बिहार के पहले BJP मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।

चौधरी ने BJP में कई बड़े पदों पर काम किया है, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पद भी शामिल है और उन्होंने अलग-अलग राज्यों में बड़े चुनावी अभियानों की अगुवाई की है।

लेकिन अब उनके सामने एक बड़ी जिम्मेदारी है। कुमार, जो बिहार के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं, पिछले दो दशकों में ज्यादातर समय मुख्यमंत्री रहे हैं। सत्ता में बने रहने के लिए उन्होंने अक्सर अपने राजनीतिक गठबंधन बदले हैं।

7 करोड़ 40 लाख से ज्यादा मतदाताओं वाला बिहार, भारत का सबसे गरीब राज्य है, जहां लाखों लोग रोजगार की तलाश में भारत के दूसरे हिस्सों में पलायन करते हैं। यह भारत के उन गिने-चुने राज्यों में से भी एक है, जहां BJP अब तक अपने दम पर सरकार बनाने में कामयाब नहीं हो पाई।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article