शहर

रिटायर्ड इंजीनियर के घर निकला करोड़ों के घूस का खजाना, विदेश यात्रा से जुड़ा भ्र्ष्टाचार का लिंक, जानें कैसे हुआ पूरा खुलासा

ओडिशा के एक सेवानिवृत्त इंजीनियर की करोड़ों की संपत्ति का पता लगा। विजिलेंस टीम ने भुवनेश्वर, कटक और झारसुगुडा के नौ इलाकों में छापेमारी की। टीम को छापेमारी में पॉश इलाके में 10 फ्लैट, इसके अलावा सात प्लॉट, 2.7 करोड़ के बैंक डिपॉजिट, 1.5 किलो सोना और 6 लाख कैश भी बरामद किए-

Image

रिटायर्ड इंजीनियर के घर निकला करोड़ों का खजाना

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Odisha: ओडिशा के सतर्कता विभाग ने मंगलवार को एक सेवानिवृत्त इंजीनियर की करोड़ों रुपये की संपत्ति का पता लगाया। आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सतर्कता अधिकारियों के अनुसार लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियर के पास एक दिन पहले ही करोड़ों रुपये की संपत्ति का पता चला था। अधिकारियों ने कहा कि उनके पास भुवनेश्वर और झारसुगुड़ा में 10 महंगे फ्लैट, सात महंगे प्लॉट, 2.55 किलोग्राम सोना और 370 ग्राम हीरा होने का पता लगा है।

करोंड़ो रुपये की संपत्ति बरामद

अधिकारियों ने सेवानिवृत्त इंजीनियर की पहचान तारा प्रसाद मिश्र के तौर पर की है। एक गुप्त सूचना के आधार पर सतर्कता विभाग की टीम ने भुवनेश्वर, कटक और झारसुगुडा के नौ इलाकों में छापेमारी की। इस छापेमारी को 12 डीएसपी, 12 इंस्पेक्टर, 16 एएसआई और अतिरिक्त स्टाफ ने मिलकर इस काम को अंजाम दिया।

छापेमारी में मिली इतनी संपत्ति

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को भुवनेश्वर, कटक और झारसुगुड़ा में नौ स्थानों पर एक साथ की गई छापेमारी के दौरान उनके पास से 2.70 करोड़ रुपये से अधिक की जमा राशि, छह लाख रुपये नकद, दो महंगी कारें भी बरामद की गईं। जांच के दौरान उनकी अमेरिका, थाईलैंड, वियतनाम, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, मलेशिया और सिंगापुर आदि देशों की यात्राओं का भी पता चला।

विजिलेंस टीम ने किया अरेस्ट

आय के स्रोत के बारे में पूछे जाने पर वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। अधिकारियों ने बताया कि सेवानिवृत्त इंजीनियर के खिलाफ भुवनेश्वर सतर्कता पुलिस थाने में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी में पॉश इलाके में 10 फ्लैट मिले। इसके अलावा सात प्लॉट, 2.7 करोड़ के बैंक डिपॉजिट, 1.5 किलो सोना और छह लाख नकद भी बरामद किया गया।

टीभी अभी जांच कर रही है

अधिकारियों को 13 लाख की रोलेक्स की कलाई घड़ियां, दो लक्जरी कारें (मर्सिडीज बेंज और केआई सेल्टोस) और इंजीरियर की बेटी की मेडिकल शिक्षा पर खर्च किए गए 80 लाख रुपये भी शामिल हैं। जांच के दौरान अमेरिका, थाईलैंड, वियतनाम, यूएई, कनाडा, मैक्सिको और मलयेशिया से विदेशी मुद्राओं का भी पता चला है। फिलहाल तलाशी जारी है।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article