शहर

Odisha News: ओडिशा के मलकानगिरी में ट्रक पटलने से छह मजदूरों की मौत, सात घायल; CM नवीन पटनायक ने किया मुआवजे का ऐलान

ओडिशा के मलकानगिरी में सीमेंट से लदा ट्रक पलटने के कारण छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

Image

ओडिशा के मलकानगिरि में हुआ सड़क हादसा

Odisha News: ओडिशा के मलकानगिरि जिले में शनिवार को एक ट्रक के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। सीएम नवीन पटनायक ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। सीएम नवीन पटनायक ने घायलों के लिए मुफ्त इलाज का भी आदेश दिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

जोडाम्बा के सरकारी अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज

पुलिस ने बताया कि हादसा स्वाभिमान अंचल के हंतलागुडा घाट इलाके में हुआ, जब सीमेंट से लदा ट्रक मजदूरों को लेकर चित्रकोंडा से जोडाम्बा जा रहा था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सीमेंट की बोरियों के नीचे दबे मजदूरों के शवों को बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि घायलों को जोडाम्बा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बाद में चित्रकोंडा में स्थानांतरित कर दिया गया। अधिकारी ने कहा, "पांच की मौके पर ही मौत हो गई, एक अन्य घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।” सभी मृतक पड़ोस के नबरंगपुर जिले के कोसागुमुडा इलाके के रहने वाले थे। नबरंगपुर के सांसद रमेश माझी ने अस्पताल का दौरा किया और घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

एक अन्य दुर्घटना में, नयागढ़ जिले के दासपल्ला इलाके में एक कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबलाया चौराहे के पास उस समय हुई जब कार छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्रियों को पुरी ले जा रही थी। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article