Odisha: भारत-पाकिस्तान में बढ़ती तनाव की स्थिति के बीच ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर में भी हाई अलर्ट है। मंदिर समेत पूरे शहर में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। पुलिस ने गुरुवार को सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के साथ-साथ राज्य के 480 किलोमीटर लंबे तटीय क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया है। शहर में आने वाले वाहनों की जांच से लेकर मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं के सामान की जांच की जा रही है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस हाई अलर्ट पर है। सभी स्थानों की जांच की जा रही है और भीड़भाड़ वाले प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
पूरी के कई संस्थानों में बढ़ी सुरक्षा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर, चार जिलों में महत्वपूर्ण रक्षा प्रतिष्ठानों, भुवनेश्वर में बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीपीआईए), बंदरगाहों, औद्योगिक शहरों, महत्वपूर्ण बांधों और राज्य के प्रशासनिक भवनों सहित एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
जगन्नाथ मंदिर के चारों तरफ पुलिस बल तैनात
ओडिशा की पुरी में सुरक्षा को बढ़ाते हुए शहर के सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों की कड़ी निगरानी की जा रही है। साथ ही शहर में प्रवेश करने वाले एक-एक वाहन की पुलिस बल द्वारा कड़ी जांच किया जा रहा है। पुरी जगन्नाथ मंदिर की चारों तरफ पुलिस बल की तैनाती की गई है। बॉम्ब स्क्वाड जगन्नाथ मंदिर में जाने वाले सभी दर्शनार्थी के बैग और सामान की जांच की जा रही है।
