शहर

नोएडा में लिफ्ट देने के नाम पर राहगीरों को लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार शातिर बदमाश गिरफ्तार

नोएडा के थाना सेक्टर-49 पुलिस ने राहगीरों को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर लूटपाट करने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लोगों से मोबाइल, नकदी और बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है।

Image

नोएडा में लिफ्ट देने के नाम पर राहगीरों को लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार शातिर बदमाश गिरफ्तार

Noida Lift Robbery Gang Arrest: नोएडा के थाना सेक्टर-49 पुलिस ने राह चलते लोगों को कार में बैठाकर लूटपाट करने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक युवक को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया, उसका मोबाइल, नकदी और अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद पीड़ित को धमकाकर मोबाइल का लॉक खुलवाया और उसके बैंक खाते से अपने खातों में पैसे भी ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया आई फोन-16, स्मार्ट वॉच, चार्जर, नकदी और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है।

कार में क्या-क्या छीना?

Noida Lift Robbery Gang Arrest

नोएडा में लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश (प्रतीकात्मक फोटो)

पुलिस के अनुसार, 29 जून को पीड़ित ने थाना सेक्टर-49 में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि सेक्टर-50 क्षेत्र में कुछ लोगों ने उसे कार में बैठाया और मोबाइल फोन, चार्जर, पावर बैंक व नकदी छीन ली। आरोपियों ने जबरन मोबाइल का लॉक खुलवाकर उसके बैंक खाते से भी रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

4 लोगों की हुई गिरफ्तारी

जांच के दौरान मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस ने 30 जून को सेक्टर-50 के सामने से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित, नितिन, विवेक और ऋषि के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से पीड़ित का आई फोन-16, चार्जर, स्मार्ट वॉच, आधार कार्ड, 2,300 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल हुई कार बरामद की है।

पहले क्या काम करते थे आरोपी?

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी आपस में दोस्त हैं और फिरोजाबाद के आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। पहले वे दिल्ली-एनसीआर में कार चलाने और मजदूरी का काम करते थे, लेकिन जल्दी पैसा कमाने के लालच में उन्होंने राह चलते लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। आरोपी लोगों को कार में बैठाकर उनका मोबाइल, नकदी और अन्य सामान लूट लेते थे। इसके बाद पीड़ित को डराकर मोबाइल का लॉक खुलवाते और उसके बैंक खाते से रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और इस तरह की अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article