नोएडा

Noida Crime: नोएडा में पार्क की सीट पर सोने को लेकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, फैली दहशत

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 09:17 PM IST

Noida Crime: नोएडा के फेज वन स्थित महिला पार्क में एक युवक की चाकू से गोद कर हत्‍या कर दी गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक का कुछ लोगों के साथ सीट पर सोने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद युवक की हत्‍या की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Image

नोएडा में चाकू से हमला

KEY HIGHLIGHTS
  • पार्क की सीट पर सोने को लेकर शराबी से हुआ था विवाद
  • पुलिस को कुछ चश्‍मदीद गवाह भी मिले, तैयार हो रहा स्‍कैच
  • आरोपी साथियों के साथ हथियार लेकर पहुंचा और चाकू से कर दिया हमला

Noida Crime: नोएडा में हत्‍या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के फेज वन में स्थित महिला पार्क में देर रात एक युवक की चाकू गोद हत्या कर दी गई। इसका खुलासा तब हुआ जब सुबह लोग पार्क में सैर करने पहुंचे। पार्क में खून से सना शव पड़ा देख लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस जांच के दौरान मृतक की जेब से मोबाइल और पर्स मिला। जिसमें नकदी और आधार कार्ड था। आधार कार्ड के द्वारा पुलिस ने मृतक युवक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर के 30 वर्षीय मिंटू सिंह के रूप में की। कोतवाली प्रभारी बिरेशपाल गिरि ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि, मृतक का रात को पार्क में सीट पर सोने को लेकर एक युवक से विवाद हुआ था।

साथियों को साथ लेकर आया और बोल दिया हमला

पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद नशे में धुत आरोपी युवक वहां से चला गया और अपने दोस्‍तों के साथ हथियार लेकर पहुंचा और पार्क की सीट पर लेटे मिंटू पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने मिंटू की गर्दन, सिर सहित शरीर के हिस्‍सों पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले के कुछ चश्‍मदीद गवाह मिले हैं। जिनकी मदद से स्‍कैच बनवाया जा रहा है। पुलिस द्वारा मृतक के स्वजन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। इस हत्‍या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों का आरोप है कि, इस पार्क में शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा हो जाता है। पुलिस को यहां प्रभावी गश्त बढ़ानी चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article