नोएडा

Noida News: गड्ढे में पहिया फंसने से ई-रिक्शा पलटा, हादसे में एक युवक की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 28, 2024, 04:17 PM IST

Noida News: नोएडा थाना सेक्टर 58 में सड़क पर गड्ढे में पहियां घुसने से एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

Image

गड्ढे में पहिया फंसने से ई-रिक्शा पलटा, हादसे में युवक की मौत

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा
  • इलाज के दौरान घायल युवक की मौत
  • सड़क के गड्ढे में पहिया घुसने से हुआ हादसा

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक ई -रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलटने की खबर सामने आई है। ई-रिक्शा के पलटने से हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस दुर्घटना की जानकारी शुक्रवार को दी।

ई-रिक्शा पलटने से एक युवक की मौत

नोएडा सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के कार्लहूपर स्कूल के पास हुई थी। यहां एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला उमेश (19) एक ई-रिक्शा में सवार होकर कार्लहूपर स्कूल के पास से गुजर रहा था कि तभी वाहन का पहिया सड़क पर एक गड्ढे में घुस गया और रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में उमेश नाम के युवक को गंभीर चोट आई थी। गंभीर रूप से घायल इस युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने आगे बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।