नोएडा

UP Loksabha Election 2024: 40 डिग्री पर तापमान, गर्मी कर रही परेशान; ऐसे में कैसे बढ़े मतदान?

UP Loksabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई अभियान चलाए गए थे। ऐसे में मौसम विभाग ने आज जिले के तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जाने का पूर्वानुमान लगाया है। बढ़ती गर्मी मतदान के लिए चुनौती बन गई है।

Image

40 डिग्री पर तापमान में कैसे बढ़ेगा मतदान

Photo : iStock

UP Loksabha Election 2024: यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर आज मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन 8 सीटों में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट भी शामिल है। यहां मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हो गई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा धूप-गर्मी भी तेज होती जाएगी। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, आज शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जाने के अनुमान है। धूप की तपिश और तापमान मतदान प्रतिशत के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

बता दें कि इस साल की तुलना में लोकसभा चुनाव 2019 में गर्मी कम थी। लेकिन फिर भी मतदाता सुबह और शाम के समय ही वोटिंग के लिए आए थे। दोपहर 1 बजे के बाद बहुत कम लोगों को पोलिंग बूथ पर देखा गया था। ऐसे में इस साल बढ़ते तापमान के बीच वोटिंग प्रतिशत बढ़ाना एक चुनौती से कम नहीं है। चिलचिलाती गर्मी में दोपहर के समय निकलना मुश्किल होता जा रहा है।

लोकसभा चुनाव 2019 में क्या था नोएडा का वोट प्रतिशत

लोकसभा चुनाव 2019 में गौतमबुद्ध नगर सीट पर मतदान प्रतिशत केवल 60.49% था। उस समय के तापमान की बात करें तो शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था। लेकिन इस बार नोएडा का तापमान 40 डिग्री रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आयोजित किए गए कई कार्यक्रम

पिछले चुनाव की तुलना में इस साल मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने जागरूकता कार्यक्रम सहित मतदाताओं की सहूलियत के लिए कई कार्य किए हैं। लेकिन उसके बाद भी दोपहर एक बजे के बाद शाम 5 बजे तक बूथ परमतदाताओं को पहुंचने में परेशानी हो सकती है। इसका मुख्य कारण अधिकतम तापमान है। सिर्फ गर्मी ही नहीं इस दौरान 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना। चिलचिलाती गर्मी के साथ गर्म हवा मुश्किलों का कारण बन सकती है।

गौतमबुद्ध नगर सीट पर किस साल हुआ था सबसे अधिक मतदान

जानकारी के अनुसार, पिछले चुनाव (लोकसभा 2019) में नोएडा में सबसे अधिक मतदान हुआ था। उस साल गौतमबुद्ध नगर सबसे अधिक मतदान प्रतिशत में 31वें स्थान पर था। यहां मतदान प्रतिशत 60.49 रहा। वहीं वर्ष 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में सबसे कम 35.37 प्रतिशत रहा। यदि पिछले चुनाव की तुलना में इस साल अधिक मतदान होता है तो ये एक नया रिकॉर्ड होगा।

कहां हुआ था सबसे अधिक मतदान

लोकसभा चुनाव 2019 में सबसे अधिक मतदान अमरोहा में हुआ था। यहां मतदान प्रतिशत 71.05 था। वहीं सहारनपुर 70.87 मतदान प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर और 67.68 मतदान प्रतिशत के साथ झांसी तीसरे स्थान पर थी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article