नोएडा

Noida: पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचिंग के दो बदमाश गिरफ्तार, इंटरनेशनल महिला रेसलर के पति को भी बनाया था शिकार

Noida Crime News: नोएडा सेक्टर 27 में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों के साथ गुरुवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचिंग के दो बदमाश गिरफ्तार

Noida Crime News: नोएडा में लूटपाट के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शहर से आए दिन चेन स्नेचिंग, मोबाइल स्नेचिंग व लूट की खबरें आती रहती हैं। लेकिन इस बार कुछ बदमाशों ने सेक्टर 27 में स्थित बाजार में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित इंटरनेशनल महिला रेसलर के पति के गले से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर चेकिंग शुरू की। पुलिस ने सेक्टर 113 से गुरुवार रात लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार 2 बदमाश

एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि सेक्टर 113 की पुलिस एफएनजी रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को आते हुए देखा गया। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। वहां से बचकर भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने बदमाशों की पहचान ऋषभ और नरेश के रूप में की है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने सेक्टर 27 के बाजार से 26 नवंबर को चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ के दौरान दोनों बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की बात को स्वीकार किया। पुलिस आरोपियों के तीसरे साथी की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारी ने आगे बताया कि उन्हें आरोपियों के पास से वारदातों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, देसी तमंचा एवं लूट के सामान को बेच कर प्राप्त 35200 रुपये नकद बरामद किए गए है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नरेश पर अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में 2 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 7 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article