नोएडा

Noida Viral Girl: स्कूटी पर Reels बनाने वाली लड़कियां अब खाएंगी जेल की हवा, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 28, 2024, 06:20 PM IST

नोएडा में होली के दिन स्कूटी पर स्टंट करने और रील्स बनाने को लेकर पुलिस ने दो लड़कियों और एक लड़का को गिरफ्तार किया है। इससे पहले ट्रैफिक पुलिस ने 33 हजार रुपये का चालान काटा था।

Image

स्कूटी पर किया था स्टंट।

Photo : Twitter

Noida News: नोएडा में स्कूटी पर रील बनाने वाली दो लड़कियों समेत तीन को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनका एक वीडियो 25 मार्च को सामने आया था, जिसमें एक लड़का लापरवाही से स्कूटी चला रहा है और पीछे सवार दो लड़कियां अश्लीलता से वीडियो रील बनवा रही थीं।

पहले 33,000 का कटा था चालान

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही यातायात पुलिस ने स्कूटी का 33 हजार का चालान काटा था। इनके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर इनकी तलाश की जा रही थी। गुरुवार को तीनों की गिरफ्तारी हुई।

fine

fine

पुलिस ने लिया स्वतः संज्ञान

थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए स्कूटी चालक अभियुक्त जमुना प्रसाद उर्फ पीयूष और अश्लील हरकत करने वाली युवतियों विनीता तथा प्रीति को वेदवन पार्क के पास से गिरफ्तार किया है।

लोगों ने कार्रवाई की मांंग की थी

सोशल मीडिया पर जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए ही पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत ही स्कूटी पर 33 हजार रुपये का चालान कर दिया था।

End of Article