नोएडा

Noida-Kanpur Expressway: खुशखबरी! एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे नोएडा और कानपुर, जानिए क्या होगा रूट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2023, 12:14 PM IST

Noida-Kanpur Expressway News : इस नए एक्सप्रेसवे को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अपनी डीपीआर तैयार कर उसे मंजूरी के लिए मंत्रालय के पास भेज दिया है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण हो जाने से कानपुर और नोएडा के बीच सड़क मार्ग से लगने वाले समय में कमी आएगी।

Image

कानपुर और नोएडा के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे।

Photo : BCCL

Noida-Kanpur Expressway News : नोएडा और कानपुर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। इन दोनों शहरों को जोड़ने के लिए नोएडा कानपुर एक्सप्रेसवे (Noida-Kanpur Expressway) बनाने की तैयारी कर ली गई है। खास बात यह है कि इस एक्सप्रेसवे को हापुड़ से जोड़ने के लिए 60 किलोमीटर की एक सड़क भी बनाई जाएगी। बताया जा रहा है कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ध्यान में रखते हुए योजना में बदलाव किया गया है। नोएडा-कानपुर एक्सप्रेसवे 380 किलोमीटर लंबा होगा।

एक्सप्रेसवे का DPR तैयार, मंजूरी के लिए भेजा

इस नए एक्सप्रेसवे को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अपनी डीपीआर तैयार कर उसे मंजूरी के लिए मंत्रालय के पास भेज दिया है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण हो जाने से कानपुर और नोएडा के बीच सड़क मार्ग से लगने वाले समय में कमी आएगी। सड़क मार्ग की यात्रा पहले से ज्यादा आसान होगी।

छह लेन का बनेगा एक्सप्रेसवे

रिपोर्टों के मुताबिक पहले कानपुर से हापुड़ के बीच एक्सप्रेसवे के निर्माण की योजना बनाई गई थी लेकिन अब इन दो बड़े शहरों को जोड़ने की तैयारी की गई है। इससे कानपुर और नोएडा के बीच बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। बताया जा रहा है कि मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू कर दिया जाएग। एक्सप्रेसवे को शुरुआत में ही छह लेन का बनाने का सुझाव दिया गया है।

यूपी के छह जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे

जानकारी के मुताबिक प्रस्तावित एक्सप्रेसवे राज्य के छह जिलों से गुजरेगा। एक्सप्रेसवे की शुरुआत नोएडा से होगी। नोएडा से शुरु होकर यह बुलंदशहर होते हुए कासगंज तक जाएगा। फिर एटा, मैनपुरी और कन्नौज होते हुए यह कानपुर पहुंचेगा। बताया जा रहा है कि जीटी रोड के ऊपर ही इस एक्सप्रेसवे को बनाया जाएगा। कन्नौज के बाद नोएडा तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण होगा और सिरसा में यह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article