नोएडा

नोएडा: सोसाइटी गार्ड से मारपीट करने वाली लड़कियां गिरफ्तार, चर्चा में हैं सिक्योरिटी गार्ड से जुड़े केस

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 11:38 PM IST

Noida Police: नोएडा में सोसाइटी के सुरक्षा कर्मियों के साथ अभद्रता और मारपीट के बीते दिनों से लगातार मामले सामने आए हैं। इसमें कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं। इसके बावजूद घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं।

Image

नोएडा में गेट खोलने को लेकर सिक्योरिटी गार्ड से कई बार हुई अभद्रता

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा में गेट खोलने को लेकर सिक्योरिटी गार्ड से कई बार हुई अभद्रता
  • निजी सोसाइटी के मामले में हो चुकी है दो महिलाओं की गिरफ्तारी
  • सोसाइटी प्रबंधन को सुरक्षा कर्मियों को सिक्योरिटी देने की आ गई है नौबत

Noida News: नोएडा की कई सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड अब सुरक्षित नहीं हैं। कभी सोसाइटी के गेट पर लगे बैरियर तो कभी दरवाजे को खोलने में हुई देरी को लेकर महिलाओं ने इनके साथ कई बार अभद्रता और हाथापाई की है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि सोसाइटी प्रबंधन ने गार्डों की सुरक्षा को लेकर क्या नियम बनाए हैं। हालांकि सभी मामले सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की गई, लेकिन इसके बाद भी ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं।

बता दें कि लोगों का कहना है कि, सोसाइटी प्रबंधन भी ऐसे नियम बनाए, जिससे लोग सोसाइटी के तहत काम करने वालों के साथ अभद्रता करने से पहले लोग कई बार सोचें। ताजा मामला फेस-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निजी सोसाइटी का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस प्रकरण में दो महिलाओं को गिरफ्तार भी कर लिया है।

नोएडा की सोसाइटी का ये था मामला

ताजा मामला फेस-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक निजी सोसाइटी का है। यहां नशे में धुत होकर लड़कियां गार्ड से मारपीट करते हुए नजर आईं थीं। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। बताया जा रहा है रात करीब तीन बजे ये लड़कियां सोसाइटी में दाखिल हुई। इनकी कार पर सोसाइटी का स्टीकर नहीं लगे होने पर गार्ड ने इन्हें अंदर जाने से गेट पर रोक दिया। इस पर इनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और गार्ड के साथ काफी देर तक बदसलूकी होती रही। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लड़की गार्ड का कॉलर पकड़कर उसे जोर-जोर से धक्का देती है और उसकी टोपी सिर से उताकर नीचे फेंक देती है। इस बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे ऐसा करने से मना भी किया लेकिन वो बार-बार मना करने के बाद भी किसी की एक नहीं सुनती।

बैरियर खोलने में देरी पर पीटा

बता दें कि बीते 10 सितंबर को अन्य निजी सोसाइटी के गेट पर लगा बैरियर खोलने में देरी हो गई। इसके बाद एक महिला प्रोफेसर ने अपना आपा खो दिया था। महिला ने गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड को एक के बाद एक पांच लगातार थप्पड़ जड़ दिए। यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। अगले दिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फेज-3 थाना पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। हालांकि, कुछ ही देर में वह जमानत पर रिहा हो गई।

नशे में महिला ने सिक्योरिटी गार्ड को दी गाली

21 अगस्त को सेक्टर-126 स्थित पॉश सोसाइटी का एक वीडियो वायरल हुआ था। महिला वकील ने सिक्योरिटी गार्ड को गालियां दी और गिरेबान पकड़कर धक्कामुक्की की थी। आरोप था कि गार्ड ने सोसाइटी का गेट खोलने में देरी कर दी थी। इसी पर महिला ने गार्ड पर जमकर भड़ास निकाली थी। वहीं, सोशल मीडिया पर इसको लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग उठने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी महिला को 14 दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया था। वहीं बाद में महिला वकील को जमानत भी मिल गई थी। घटना के दौरान महिला वकील के नशे में होने की बात सामने आई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article