Noida News: स्क्रैप माफिया रवी काना और उसकी महिला मित्र काजल को पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों को थाईलैंड से गिरफ्तार किया गया है। रवि काना करीब दो महीने से फरार चल रहा था। ग्रेटर नोएडा ज़ोन पुलिस ने आरोपियों को थाइलैंड पुलिस से अपनी कस्टडी में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की है, जिसमें उसने कई सफेदपोशों के नाम बताए हैं।
आज कोर्ट में होंगे पेश
पुलिस आज रवि काना और उसकी महिला मित्र काजल को जिला न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस आज पूछताछ के लिए कोर्ट से दोनों की रिमांड मांगने वाली है। पुलिस अब तक स्क्रैप माफिया की 250 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। इसके अलावा गिरोह के अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
गैंगस्टेर और गैंगरेप के मामले दर्ज
स्क्रैप माफिया रवि काना पर गैंगस्टर और गैंगरेप समेत कई मामलों में केस दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह विदेश फरार हो गया था। पुलिस ने रवी काना और उसकी महिला मित्र काजल पर 50-50 हज़ार का इनाम भी घोषित किया था।
