नोएडा

Ransom Extortion Gang: गौतमबुद्धनगर में फिरौती वसूली गैंग का पर्दाफाश, 10 लाख की फिरौती लेने का आरोप

Ransom extortion gang busted: विवेचना के दौरान यह पता चला कि अभियुक्तगण का एक संगठित गिरोह है, जो पत्रकारिता का सहारा लेकर लोगों से अवैध रूप से फिरौती वसूलता है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Ransom extortion gang busted: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 क्षेत्र में एक शातिर फिरौती वसूली गैंग का खुलासा हुआ है, जिसमें आरोपियों ने पत्रकारिता के नाम पर लोगों से अवैध रूप से पैसे वसूलने के साथ-साथ धमकी देकर उनके जीवन को खतरे में डाला।मामले में वादी द्वारा थाना बीटा-2 में तहरीर दी गई थी कि अभियुक्त पंकज पाराशर, देव शर्मा और अवधेश सिसोदिया ने उसे 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के साथ-साथ उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने अभियुक्त पंकज पाराशर को गिरफ्तार किया था और बाद में देव शर्मा तथा अवधेश सिसोदिया का नाम भी सामने आया।

इस गैंग के मुख्य लीडर रवि काना उर्फ रविन्दर नागर है, जिसका अपराधिक वर्चस्व है। गिरोह ने समाज के सामान्य लोगों को डराकर व धमकाकर पैसे वसूले और अपने निजी व सहकर्मी के बैंक खातों में लेन-देन किया।

जांच में पता चला कि इस गिरोह ने करीब 186.67 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन किया। पुलिस ने अभियुक्तों से 3.30 लाख रुपये पंकज पाराशर से और 1.50 लाख रुपये देव शर्मा और अवधेश सिसोदिया से बरामद किए हैं। इन सभी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें आरोपित कर चालान पेश किया गया।

अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास में कई गंभीर मामलों का जिक्र किया गया है। पंकज पाराशर, देव शर्मा और अवधेश सिसोदिया पहले भी विभिन्न अपराधों में शामिल रहे हैं। इन पर आईटी एक्ट, आईपीसी और यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है और अब अदालत द्वारा मामले की आगे की सुनवाई की जा रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article