Farmers Protest: किसानों के दिल्ली कूच की आशंका के चलते नोएडा और दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाले बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। साथ ही वाहनों की भी चेकिंग जा रही है। जिसके चलते सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। बैरिकेडिंग की वजह से डीएनडी और चिल्ला बॉर्ड पर वाहनों की रफ्तार स्लो है। जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है।
जुमे की नमाज को लेकर भी पुलिस अलर्ट
पुलिस ने दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की है। किसानों के आंदोलन दिल्ली की तरफ न बढ़ सके, इसके लिए बैरिकेडिंग और वाहनों की जांच की जा रही है। वहीं आज जुमे की नमाज को लेकर भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिसके चलते सभी मस्जिदों के पास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जुमे की नमाज के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
आज बाबासाहेब का परिनिर्वाण दिवस
आज डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस भी है। जिसके चलते नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया गया है। आज दलित प्रेरणा स्थल पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। जिसको देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स को तैनात किया है। इस दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ट्रैफिक को व्यवस्थित करने में लगे हुए हैं।
