नोएडा

Noida Crime News: नोएडा के स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़, अभिभावकों ने किया विरोध प्रदर्शन

Noida News: नोएडा के एक स्कूल में छह वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। घटना के बाद अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया। अभिभावक छात्राओं की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन से बातचीत की मांग कर रहे थे।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Noida Crime News: नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल की छह वर्षीय छात्रा से यौन उत्पीड़न के मामले में उस स्कूल के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रामबदन सिंह ने बताया कि प्रदर्शन की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्कूल पहुंचे अभिभावकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे और स्कूल प्रबंधन से तुरंत बातचीत करने की मांग कर रहे थे।

अब तक पांच लोग गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच गुरुवार को बातचीत होने की संभावना है। डीसीपी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सेक्टर 24 के थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि आरोपी की पहचान कालू ठाकुर उर्फ आमिर के रूप में हुई है, जिसे अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

घटना को दबाने की कोशिश

अधिकारी ने बताया कि घटना तीन सितंबर को सेक्टर-12 स्थित एक निजी स्कूल में हुई। उन्होंने बताया कि बच्ची ने घटना के बारे में अपनी कक्षा की शिक्षिका और स्कूल की प्राचार्य को बताया था। आरोप है कि दोनों ने स्कूल के पर्यवेक्षक और श्रमिकों के ठेकेदार के साथ मिलकर घटना को दबाने की कोशिश की और मुख्य आरोपी को भगा दिया। मुख्य आरोपी को रविवार को नोएडा के सेक्टर 12 स्थित शिमला पार्क से गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने स्कूल के आसपास लगे 800 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की, जिसके बाद आरोपी के ठिकाने का पता चला। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन वह नशे में था।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article