Noida News: नोएडा में एमपी टू एलिवेटेड रोड पर तीसरे चरण का मरम्मत का कार्य आज से शुरू किया गया। इसका आधे हिस्से को आज बंद हो गया है। बता दें कि एमपी टू एलिवेटेड रोड पर तीसरे चरण की मरम्मत का कार्य सेक्टर 61 से सेक्टर 31 तक किया जाएगा। रोड को पहले शनिवार को बंद किए जाने का फैसला लिया गया था। लेकिन, नोएडा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को कुछ कारणों के चलते मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया जा सका, जिसके बाद रोड आज से बंद किया जाएगा। बता दें कि एलिवेटेड रोड पर तीसरे चरण का मरम्मत कार्य आज से शुरू होगा और करीब एक सप्ताह के लिए इस रूट पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
एलिवेटेड रोड के बंद होने के कारण यात्रा करने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि सेक्टर 18 से सेक्टर 60 एलिवेटेड रोड की मरम्मत के चलते पहले से ही बंद है। यही कारण है कि अब सेक्टर 61 से सेक्टर 31 का एलिवेटेड रोड बंद होने से लोगों को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान लोग एलिवेटेड रोड के नीचे से होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे।
सेक्टर 61 से 31 एलिवेटेड रोड पर मरम्मत शुरू
मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर 18 से सेक्टर 60 तक जाने वाले एलिवेटेड रोड के बंद होने के कारण ट्रैफिक नीचे से आ रहा है। डीसीपी यातायात अनिल यादव ने बताया कि मरम्मत का कुछ काम अभी बाकी है, जिसे प्राधिकरण द्वारा जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। यही कारण है कि दूसरी तरफ का ट्रैफिक शनिवार को नहीं रोका गया और कार्य को रविवार तक के लिए टाला गया। तीसरे चरण की मरम्मत का कार्य आज से शुरू हो गया है। इस बीच यातायात पुलिस ने यात्रियों की सुविधा के लिए और यातायात सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
यातायात पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
एलिवेटेड रोड की मरम्मत का कार्य चार चरणों में किया जा रहा है। पहले और दूसरे चरण के बाद अब तीसरे चरण का कार्य शुरू हो गया है। तीसरे चरण का कार्य शुरू होते ही सेक्टर 61 से सेक्टर 31 तक का रोड बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन से संबंधित एक एडवाइजरी जारी की है। आइए आपको रूट डायवर्जन के बारे में बताएं...
- सेक्टर-67 से सेक्टर-18 तक एलिवेटेड रोड का उपयोग करने वाले वाहन चालक सेक्टर-60 अंडरपास का उपयोग करेंगे। यहां से लेफ्ट टर्न के साथ सेक्टर 71-52 होते हुए सिटी सेंटर और सेक्टर 37 से सेक्टर 18 तक जा सकेंगे।
- सेक्टर 62 मॉडल टाउन से सेक्टर 18 जाने वाले वाहन चालक सेक्टर 71-52 के एमपी तीन मार्ग के होशियापुर से होते हुए सिटी सेंटर, सेक्टर 37 से सेक्टर 18 जा सकते हैं।
- किसान चौक से पर्थला सिग्नेचर ब्रिज से लोग सेक्टर 71 जाने अंडरपास का उपयोग करते हुए सेक्टर 32 से होते हुए आगे बढ़ सकते हैं।
- सेक्टर 71 से सेक्टर 18 जाने वाले लोग सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन के सामने से होते हुए सेक्टर 32, सिटी सेंटर, सेक्टर 37 होते हुए सेक्टर 18 जा सकते हैं।
