नोएडा

नोएडा कल तक यहां जाम का झाम, एडवाइजरी देखकर ही बाहर निकलें

Noida Traffic News: नोएडा में प्रिंटपैक इंडिया इवेंट इंडिया एक्सपो सेंटर में चल रहा है। इस इवेंट में आने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए नोएडा पुलिस द्वारा 5 फरवरी 2025 के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। वाहन चालकों को सलाह कि है घर से बाहर जाने से पहले एडवाइजरी जरूर चेक करें।

Image

नोएडा ट्रैफिक

Noida Traffic News: नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में प्रिंटपैक इंडिया इवेंट आयोजित किया जा रहा है। इस इवेंट को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की है। बुधवार, 5 फरवरी 2025 को इवेंट के चलते लोगों की भारी भीड़ पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस द्वारा वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। वाहन चालकों को सलाह है कि घर से बाहर जाने से पहले एडवाइजरी जरूर चेक करें।

इंडिया एक्सपो सेंटर, नोएडा में आयोजित प्रिंटपैक इंडिया इवेंट के 16वें संस्करण में बुधवार, 5 फरवरी को 10,000-15,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने और एक्सपो मार्ट राउंडअबाउट के आसपास भीड़भाड़ को कम करने के लिए, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू करने की योजना बनाई है। इस इवेंट के चलते कई रास्तों पर ट्रैफिक का अधिक दबाव रहेगा। जाम की स्थिति से बचने के लिए वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर अपने गंतव्य पर समय से पहुंच सकते है। ट्रैफिक की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्री अतिरिक्त समय लेकर घर से बाहर जाएं।

प्रभावित रूट और वैकल्पिक रूट

  • एक्सपो मार्ट राउंडअबाउट के माध्यम से आईएफएस विला राउंडअबाउट तक गलगोटिया कट पर ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा, जिसमें बड़ा राउंडअबाउट, शारदा राउंडअबाउट, एलजी राउंडअबाउट और जगत फार्म से आगे 130 मीटर की सड़क शामिल है।
  • यातायात प्रबंधन योजना में निर्दिष्ट (Specified) पार्किंग एरिया और इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के आसपास पर्याप्त संख्या में यातायात कर्मियों की तैनाती की गई है।
  • आपातकालीन वाहनों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से अलग सुरक्षित मार्ग दिया जाएगा।
  • इवेंट की अवधि के दौरान यातायात नियम के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • वास्तविक समय की ट्रैफिक से संबंधित जानकारी और सहायता के लिए, यात्री और वाहन चालक 9971009001 पर ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article