नोएडा

Noida News: नोएडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दबोचे 4 शातिर चोर, 20 से ज्‍यादा मामलों का खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 10:23 PM IST

Noida News: नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के चार ऐसे शातिर चोरों को दबोचने में सफलता पाई है, जो नोएडा के अलावा पूरे दिल्‍ली-एनसीआर में वारदात को अंजाम देता था। इन आरोपियों ने 20 से ज्‍यादा वारदात कबूल की है।

Image

नोएडा पुलिस ने दबोचे 4 शातिर चोर, इतने मामलों का खुलासा।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. चारों आरोपियों पर पहले से दर्ज है 14 चोरी व लूट के मामले
  2. आरोपियों ने पूछताछ में कबूले चोरी के कई बड़े मामले
  3. आरोपियों के पास से पुलिस ने बरामद की चोरी की दो बाइक

Noida News: नोएडा पुलिस को एक बड़े चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 4 ऐसे लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जो नोएडा के साथ ही पूरे दिल्‍ली-एनसीआर में चोरी व लूट की वारदात को अंजाम देते थे। इसके अलावा दूसरे शहरों में भी यह गिरोह चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। इन आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस ने करीब 20 वारदातों का खुलासा करने में सफलता पाई है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी बेहद शातिर अपराधी हैं और इन पर एनसीआर में पहले से ही करीब 14 चोरी व लूट के मुकदमे दर्ज हैं। चारों आरोपियों को पूछताछ की गई जिसके बाद इन आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

सेक्टर-113 के थानाध्यक्ष शरद कांत ने बताया कि, ये सभी आरोपी संगठित रूप से चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। यह गिरोह इस समय ज्‍यादातर नोएडा में अलग-अलग जगहों पर वारदात को अंजाम दे रहा था। यह सभी आरोपी नोएडा के अलग-अलग हिस्‍सों में रहते और वारदात के समय ही आपस में मिलते। इनकी पहचान इंतजार अली, अतुल, प्रवेज और श्रीकांत के रूप में हुई है। इस गैंग में कई अन्‍य आरोपी भी शामिल हैं। जिनकी पुलिस टीम तलाश कर रही है। जल्‍द ही उन्‍हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सेक्टर-119 के पास से ट्रैप लगाकर दबोचा

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम को जानकारी मिली थी कि 4 शातिर चोर सेक्टर-119 के पास किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आने वाले हैं। सूचना के आधार पर टीम गठित कर मौके पर ट्रैप लगाकर इन आरोपियों को दबोच लिया गया। इन चारों आरोपियों से पूछताछ में करीब 20 चोरी व लूट के मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें से कुछ वारदात नोएडा की हैं और कुछ दूसरे शहरों के हैं। संबंधित जिले की पुलिस को भी इसके बारे में सूचना दी जा रही है। अब इन आरोपियों के दूसरे साथियों की तलाश की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article