नोएडा

नोएडा में मुठभेड़ के बाद ठक-ठक गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, पूछताछ में किया NCR में कई वारदातों का खुलासा

नोएडा पुलिस ने ठक-ठक गैंग के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली भी लग गई। ये आरोपी गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी को घटनाओं कों अंजाम दिया करते थे। दोनो बदमाशो पर नोएडा दिल्ली एनसीआर में दर्जनों मुकदमे दर्ज किए गए हैं-

Image

मुठभेड़ के बाद ठक-ठक गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Noida: नोएडा में सेक्टर 24 कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात मुठमेड़ में ठग-ठग गैंग के दो बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। एक को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान सुमित बेनीवाल और दिल्ली के शुभम के रूप में की गई है। ठक-ठक गैंग के ये बदमाश गाड़ियों का शीशा तोड़कर चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे। इन आरोपियों के खिलाफ नोएडा एनसीआर में लूट और चोरी को अंजाम देने के आरोपी में दर्जनों मुकदमें दर्ज किए गए हैं-

मुठभेड़ के दौरान एक के पैर में लगी गोली

मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों बदमाश ठग-ठग गैंग के लिए काम करते हैं। ये लोग गुलेस से गाड़ियों के शीशे तोड़कर गाड़ी में रखा सामान, लैपटॉप, फोन आदि चुराते हैं। घायल अवस्था में सुमित बेनीवाल नाम के बदमाश को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बदमाशों के खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज

पकड़े गए दोनो बदमाशो के कब्जे से चोरी के चार लैपटॉप अवेध तमंचा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किए गए हैं। दोनो बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में खड़ी कारो के शीशे तोड़कर लैपटॉप चोरी की घटनाओं को देते हैं अंजाम पकड़े गए। दोनो बदमाशो पर नोएडा दिल्ली एनसीआर में दर्जनों मुकदमे दर्ज किया गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article