नोएडा

Noida Crime: नोएडा में मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने दबोचा, रोते हुए बोला,'मुझे माफ कर दो'

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 04:29 PM IST

Noida Police Action: नोएडा में पुलिस ने एक मोबाइल लूट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी थी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी मिले हैं। पकड़े गए बदमाश को ऊपर दर्जनों मामले दर्ज हैं।

Image

नोएडा में मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने दबोचा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और लूटा गया मोबाइल बरामद
  • नोएडा की थाना फेज-1 पुलिस ने की कार्रवाई
  • गोली लगने से घायल बदमाश को कराया गया अस्पताल में भर्ती

Noida News: नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुबह में टहलने वालों से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश के साथ नोएडा के थाना फेज वन पुलिस की मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ तब हुई जब बाइक सवार बदमाश थाना क्षेत्र के सेक्टर- 8 के पास से एक शख्स का मोबाइल लूटकर कर भाग रहा था। पुलिस ने सूचना मिलने पर घेराबंदी शुरू कर दी। इसके बाद बदमाश सेक्टर- 15 नाले के पास पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा। पुलिस ने जब जवाबी कार्रवाई करनी शुरू की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा।

बता दें कि पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेते हुए उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। बदमाश गोली लगने के बाद रोने लगा और पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए कहा कि मुझे माफ कर दो। बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, लूटा गया मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है। पुलिस को बदमाश से पूछताछ में लूट के कई मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।

एक दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के थाना फेज-1 पुलिस व मोबाइल स्नैचर बदमाश के साथ सेक्टर- 15 के पीछे मुठभेड़ हुई। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी बदमाश जय किशन गोली लगने से घायल हो गया। वह दिल्ली के आजाद नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक खाली कारतूस, एक जिंदा कारतूस व चोरी की एक बाइक और 3 मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं। गिरफ्तार बदमाश जय किशन पर लूट के एक दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले भी गैंगस्टर एक्ट में भी गिरफ्तार होकर जेल गया था। इसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

मॉर्निंग वॉक करने वालों को बनाता था निशाना

पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए नोएडा के एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया है कि घायल बदमाश नोएडा के थाना सेक्टर 20, थाना सेक्टर 24 सहित कई थानों से पहले भी जेल जा चुका है। यह एक शातिर किस्म का लुटेरा है। वह अधिकतर मॉर्निंग वॉक करने वालों को अपना निशाना बनाता है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त आज सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे साजिद से बुलेट शोरूम सेक्टर 8 के पास से बिना नम्बर की बाइक से मोबाइल छीनकर भाग रहा था। पुलिस के पीछा करके उसे मुठभेड़ में दबोच लिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article