नोएडा

Noida: नोएडा में इस वजह से रहेगा 2 दिन ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में निकलने से पहले जान लें प्लान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 08:51 PM IST

Noida Traffic Alert: नोएडा में छठ पर्व को देखते हुए यातायात विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को डायवर्ट करने का प्लान तैयार किया गया है। लोगों को जाम की समस्या से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की एडवाइजरी जारी की गई है। यह डायवर्जन रविवार-सोमवार के दिन रहेगा।

Image

नोएडा में छठ के पर्व को देखते हुए किया जाएगा ट्रैफिक डायवर्जन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • छठ पर्व को देखते हुए डीसीपी ट्रैफिक ने जारी की एडवाइजरी
  • जरूरत पड़ने पर हल्के वाहनों को भी किया जाएगा डायवर्ट
  • असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर पर किया जा सकेगा संपर्क

Noida News: नोएडा में छठ पर्व को लेकर तैयारी जोरों पर है। छठ पूजा के अवसर पर नोएडा के डीसीपी ट्रैफिक ने एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि, ट्रैफिक प्लान के तहत महामाया फ्लाई ओवर से सरिता विहार होकर दिल्ली जाने वाले कालिंदी कुंज मार्ग तथा हिंडन पुल कुलेशरा पर 30 और 31 अक्टूबर को भारी वाहनों का आवश्यकतानुसार डायवर्जन कर दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों का डायवर्जन करने का भी प्लान है।

बता दें कि, छठ पर्व पर नोएडा में भारी भीड़ होने की आशंका है। जिसके चलते ट्रैफिक विभाग अलर्ट मोड पर है। लोगों को जाम के झाम से न जूझना पड़े इसके लिए योजना तैयार की गई है।

इस तरह किया जाएगा डायवर्जन

नोएडा ट्रैफिक विभाग की एडवाइजरी में ग्रेटर नोएडा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को चरखा गोलचक्कर के पास से डायवर्ट कर दिया जाएगा। जिससे इस तरफ से आने वाले वाहनों को डीएनडी चिल्ला होकर दिल्ली की ओर भेज दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर हल्के वाहनों को भी डायवर्ट कर दिया जाएगा। वहीं महामाया फ्लाईओवर के ऊपर सेक्टर 37 की तरफ से आने वाले रास्ते पर भारी वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। इन वाहनों को गऊशाला से गोलचक्कर चरखा गोलचक्कर की ओर मोड़ दिया जाएगा। बता दें कि, हिंडन कुलेशरा सूरजपुर की ओर से फेस-2 जाने वाले भारी वाहनों को भी आवश्यकता के अनुसार कच्ची सड़क तिराहा से किसान चौक की ओर मोड़ दिया जाएगा।

हेल्पलाइन नंबर किया गया जारी

डीसीपी ट्रैफिक गणेश शाहा के अनुसार, लोगों को छठ पूजा के अवसर पर ट्रैफिक की समस्या से दो चार न होना पड़े इसके लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। बताया गया है कि, यातायात में असुविधा होने पर हेल्प लाइन नंबर 9971009001 पर कोई भी संपर्क कर सकता है। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि, असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग किया जा सकता है। इससे जाम के झाम से निजात मिल सकेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'