नोएडा

Noida News: अच्छी खबर! नोएडा में इस जगह से महामाया फ्लाईओवर तक चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी मुक्ति

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2022, 07:08 PM IST

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा आने जाने वाले रास्तों पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके लिए जहां भी आवश्यकता होगी वहां सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार, एक नई लेन भी तैयार की जा सकती है। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से सर्वे भी शुरू कर दिया गया है।

Image

नोएडा के चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर तक चौड़ी होगी सड़क

KEY HIGHLIGHTS
  • चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर और डीएनडी लूप के आसपास की सड़कें होंगी चौड़ी
  • नोएडा प्राधिकरण की ओर से सर्वे किया गया शुरू
  • जाम से निजात दिलाने के लिए नई लेन का हो सकता है निर्माण

Noida News: नोएडा आने वाले लोगों को जाम से बचाने के लिए चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर और डीएनडी लूप के आसपास की सड़क चौड़ी करने की योजना है। इस पूरे रूट पर कहां-कहां सड़क चौड़ी करने की गुंजाइश है, इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने सर्वे करने का काम शुरू कर दिया है। नोएडा प्राधिकरण के दोनों एसीईओ भी इस सप्ताह में मौके पर जाकर लोगों को जाम से बचाने के विकल्प तलाश करेंगे।

बता दें कि, नोएडा में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। वाहनों का अधिक दबाव, बॉटलनेक(सर्करा) रास्ता होने और निर्माण कार्यों की वजह से चिल्ला बॉर्डर से लेकर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे तक आए दिन जाम लगा ही रहता है। लोगों की बढ़ती समस्या को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने अधिकारियों को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए प्लान बनाने को कहा है।

सर्करे रास्तों का होगा चौड़ीकरण

प्राधिकरण की सीईओ के निर्देश पर ओएसडी इंदु प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम ने बीते दिनों एक सर्वे किया था। इसके बाद सर्वे की पूरी रिपोर्ट सीईओ को दी गई। अब सोमवार-मंगलवार में दोनों एसीईओ भी जाम से बचाव के प्लान तैयार करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, अभी तक सहमति यह बनी है कि, चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर तक जहां-जहां बॉटलनेक (सर्करा रास्ता) बनता है वहां पर सड़क चौड़ी की जाएगी।

इन जगहों पर होगा काम

जानकारी के लिए बता दें कि, प्राधिकरण की ओर से मौके पर जाकर जमीन की स्थिति भी देखी जाएगी। जिन जगह बॉटनलेक बन रहा है, मुख्य रूप से डीएनडी से आते समय नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाला लूप मार्ग, सेक्टर-16ए फिल्म सिटी के सामने की ओर, ग्रेनो से आते समय सेक्टर-18 की ओर चढ़ने वाला लूप मार्ग, दलित प्रेरणा स्थल के सामने आदि स्थान पर काम होगा। यहां पर जरूरत पड़ने पर एक-एक लेन अतिरिक्त बनाए जाने की भी संभावना है। दलित प्रेरणा स्थल की तरफ भी सर्विस रोड को जोड़ते हुए सड़क चौड़ी की जाएगी। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया है कि, काम जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। जो अड़चनें सामने आ रही हैं, उनको जल्द से जल्द दूर कर लिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article