नोएडा

Noida Crime: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 12:14 AM IST

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने एक बड़े ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने अब तक 300 से ज्‍यादा युवाओं के साथ खाड़ी देश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी की है। इन आरोपियों के पास से करीब 100 फर्जी पासपोर्ट और लाखों रुपए नगदी बरामद हुई है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

KEY HIGHLIGHTS
  1. आरोपी युवाओं को देते थे खाड़ी देशों में अच्‍छी नौकरी का झांसा
  2. पासपोर्ट और वीजा बनवाने के नाम पर लोगों से वसूलते थे पैसा
  3. आरोपियों के पास से 100 से अधिक फर्जी पासपोर्ट व लाखों कैश बरामद

Noida Crime: नोएडा सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने का झांसा देकर ठगता था। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्‍यों को गिरफ्तार कर ठगी के 300 से ज्‍यादा मामलों का खुलासा किया है। नोएडा पुलिस को इस गिरोह की लंबे समय से तलाश थी। गिरोह के सदस्‍य बेरोजगार युवाओं को फर्जी वीजा, पासपोर्ट के आधार पर खाड़ी देशों में भेजने और वहां अच्‍छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपना शिकार बनाते थे।

पुलिस ने गिरफ्तार इन शातिर ठगों के पास से कई फर्जी वीजा पासपोर्ट के साथ लाखों रुपये की नगदी भी बरामद की है। इन आरोपियों से पूछताछ कर नोएडा पुलिस अब इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्‍यों की तलाश कर रही है। अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि, इस गिरोह की लंबे समय से तलाश थी। यह गिरोह अब तक सैकड़ों बेरोजगार युवाओं को ठग चुका है। सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके मुख्य सरगना सहित कुल तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। अभी इन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्‍द ही विस्‍तार से जानकारी दी जाएगी।

300 लोगों से 40 लाख से अधिक की ठगी का खुलासा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन आरोपितों से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है। आरोपितों से पूछताछ में पता चला कि, ये आरोपित इंटरनेट मीडिया के विविध प्लेटफार्म पर विज्ञापन डालकर बेरोजगार युवाओं को खाड़ी देशों में नौकरी लगवाने का झांसा देते और फिर पासपोर्ट व वीजा बनवाने के नाम पर उनसे पैसे वसूलते थे। बदले में ये युवाओं को फर्जी कागजात पकड़ा देते थे। इन आरोपियों ने अब तक करीब 300 युवाओं से 40 लाख से अधिक की ठगी कबूल कर चुके हैं। इन आरोपियों के पास से 100 से अधिक फर्जी पासपोर्ट और लाखों रुपये की नकदी व अन्‍य सामान बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के बारे में बीत कुछ दिनों में 30 से अधिक पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस से शिकायत दी थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article