नोएडा

Noida Crime: ये कौन सा खेल है बदमाश का! पेट्रोल डालकर फूंक डाली कार, कैमरे में कैद हुई गंदी हरकत

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 21, 2022, 06:27 PM IST

Noida Police: नोएडा में घर के बाहर खड़ी एक कार में बदमाश ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। सुबह वाहन मालिक ने देखा तो उसकी कार जलकर राख हो चुकी थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स पेट्रोल डालकर आग लगाता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Image

नोएडा में घर के बाहर खड़ी कार को बदमाश ने पेट्रोल डाल लगाई आग

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा सेक्टर 49 थाना इलाके का मामला
  • कार में आग लगाकर आरोपी मौके से फरार
  • आग लगाने का सीसीटीवी फुटेज तेजी हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

Noida News: नोएडा के थाना सेक्टर-49 के इलाके सेक्टर 51 में गली में खड़ी एक कार में एक अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर कर आग लगा दी। जैसे ही कार में आग लगी आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की पूरी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज कर पुलिस प्रकरण की जांच में लग गई है। आग लगाने के इस सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि, इससे पहले बीते दिनों नोएडा से एक इसी तरह का मामला सामने आया था। जिसमें टायल्स लगाने का पैसा न देने पर शख्स ने चार पहिया वाहन के मालिक की गाड़ी में आग लगा दी थी। इस घटना का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

आग लगाने के लिए बोतल में लाया था पेट्रोल

मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा सेक्टर 51 स्थित होशियारपुर में गली के अंदर खड़ी कार में अज्ञात ने रविवार रात करीब चार बजे के आसपास पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर स्वाहा हो गई। पीड़ित ने सुबह जाकर देखा तो उसकी कार बुरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। उसके बाद उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें उसने देखा कि, रविवार की रात 4 बजे के करीब एक अज्ञात व्यक्ति आता है और साथ में बोतल में पेट्रोल लाकर उसकी कार पर डाल देता है। इसके बाद माचिस जलाकर गाड़ी को आग के हवाले कर देता है।

पुलिस ने मामले के जल्द खुलासे का किया दावा

जानकारी के लिए बता दें कि, नोएडा के डीसीपी हरीश चंद्र के अनुसार, पीड़ित मोनू जो कि, होशियारपुर में रहा करते हैं। उसकी कार में एक अज्ञात बदमाश आग लगाकर फरार हो गया। नोएडा के सेक्टर 49 थाना पुलिस इस पुरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी शख्स की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करने वाली है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article