नोएडा

Noida Cyber Crime: सिम को 5G में अपडेट कराने के लिए आए फोन कॉल या मैसेज तो कर दें नजरअंदाज, नहीं तो हो जाएंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 10:37 PM IST

Noida Police: नोएडा में इस समय सिम को 5G में अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों को इन ठगों को बचाने और जागरूक करने के लिए नोएडा साइबर पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। पुलिस के अनुसार अगर किसी के पास सिम को 5G में अपडेट कराने के लिए कोई मैसेज या कॉल आए तो न तो फोन पर कोई जानकारी दे और न ही मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Image

5 G सिम के नाम पर धोखाधड़ी

KEY HIGHLIGHTS
  • सिम को 5G में अपडेट कराने के लिए आ रहे मैसेज और फोन कॉल
  • साइबर पुलिस भीड़भाड़ वाली जगहों पर चला रही है जागरूकता अभियान
  • नोएडा में कई लोग हो चुके इस ठगी का शिकार, पुलिस हुई अलर्ट

Noida Police: नोएडा में साइबर ठगी के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोगों के साथ कभी क्रेडिट कार्ड ऑफर तो कभी लोन और गिफ्ट बाउचर के नाम पर ठगी की जा रही है। शातिर साइबर ठग लोगों को झांसे में लेने के लिए आए दिन नए-नए तरीके इजाद करते हैं। जब से 5G नेटवर्क लॉन्‍च हुआ है, तब से यह सुविधा भी ठगी का नया हथियार बन गया है। सिम को 5G में अपडेट कराने के नाम पर इस समय खूब ठगी की जा रही है। बढ़ती ठगी की घटनाओं को देखते हुए नोएडा साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है।

लोगों में जागरूक फैलाने के लिए यह अभियान शहर के सभी क्षेत्रों में व्‍यापक स्‍तर पर चलाया जा रहा है। नोएडा साइबर थाना प्रभारी रीता यादव ने बताया कि, कुछ दिनों से सिम को 5G अपडेट करने के नाम पर लोगों से ठगी की लगातार शिकायतें आ रही हैं। जिसकी वजह से हमने लोगों को जागरूक करने के लिए इस अभियान को शुरू किया है। उन्‍होंने कहा कि, अगर किसी के पास सिम को 5G में अपडेट कराने के लिए कोई मैसेज या कॉल आए तो न तो फोन पर कोई जानकारी दे और न ही मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करें। सिम व नेटवर्क से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ कंपनी के कस्‍टमर केयर नंबर पर संपर्क करें, नहीं तो आप ठगी के शिकार हो सकते हैं।

लिंक पर क्लिक करने पर ठग हैक कर लेते हैं मोबाइल

साइबर विशेषज्ञ ने बताया कि, इस समय साइबर ठग लोग को टेलीकॉम कंपनी के नाम पर मैसेज करके ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं। 5G सिम अपडेटेड करने के लिए जैसे ही लोग मैसेज में भेजे गए लिंक पर क्लिक करते हैं, ठग मोबाइल हैक कर अकाउंट की पूरी जानकारी हासिल कर पैसे निकाल लेते हैं। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस इस समय स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, मार्केट, बैंक और कॉल सेंटर जैसी जगहों पर यह अभियान चला रही है। साइबर थाना प्रभारी रीता यादव ने कहा कि, अगर किसी के साथ ठगी होती है तो वह तत्‍काल इसकी जानकारी टोल फ्री नंबर 1930 पर दें या फिर अपने नजदीकी थाना क्षेत्र में दे और हमेशा अलर्ट रहे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article