नोएडा

नोएडा पुलिस को चकमा देकर हिरासत से भागा बदमाश फिर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे दबोचा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 10:08 PM IST

Noida News: नोएडा पुलिस को चकमा देकर फरार हुए बदमाश को फिर से दबोच लिया गया है। यह आरोपी शौच जाने के बहाने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। फरार होने के बाद आरोपी एक जर्जर इमारत में छिपा बैठा था, जहां से पुलिस ने इसे दबोच लिया।

Image

नोएडा पुलिस के गिरफ्त में फरार आरोपी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी के पास से डेढ़ किलो गांजा और एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है
  • फरार आरोपी सेक्‍टर आठ के एक जर्जर इमारत में छिपकर बैठा था
  • आरोपी पर पहले से विभिन्‍न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं

Noida News: नोएडा पुलिस की हिरासत से फरार बदमाश को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दूसरी बार इस आरोपी को नोएडा सेक्टर- आठ से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को करीब डेढ़ किलो गांजा और एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। यह बदमाश बीते मंगलवार को पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। आरोपी ने पुलिसकर्मियों को शौच जाने का बहाना बनाया था और वहां से गायब हो गया। घटना के समय आरोपी के साथ एक पुलिस कांस्टेबल भी था। अधिकारियों ने कांस्टेबल की लापरवाही मानते हुए उसे निलंबित कर दिया है। फरार होने के बाद से पुलिस की कई टीमें आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश कर रही थीं। अब इस आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एक और मामला दर्ज हुआ है।

नोएडा पुलिस की डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए इस आरोपी का नाम भीष्म सिंह है। यह मूलरूप से बिहार के सिवान का रहने वाला है और नोएडा के बरौला गांव में रहता है। इस आरोपी पर चोरी, लूट और नशीला पदार्थ बेचने के कई मामले पहले से दर्ज हैं। इस आरोपी को बीते मंगलवार को पुलिस हिरासत में फेज-1 पुलिस थाना ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसने शौच का बहाना बनाया और शौचालय जाते समय पुलिस कांस्टेबल को चकमा देकर फरार हो गया।

जर्जर इमारत में छिपा बैठा था आरोपी

नोएडा पुलिस के अनुसार यह आरोपी भागकर हरौला चला गया था। यहां पर यह एक दिन तक छिपकर रहा। इसके बाद सेक्टर-आठ आ गया। इसी दौरान पुलिस को इसके बारे में मुखबिर से सूचना मिली कि यह आरोपी एक जर्जर इमारत में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर वीरवार शाम को इमारत में छापा मारा और गांजे व तमंचे के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अब इस आरोपी पर नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सबस्टेंस एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article