नोएडा

Noida Crime: नोएडा में बढ़ रही गुंडागर्दी, दबंगों ने सरेआम युवक को बेरहमी से पीटा, ​वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2022, 07:11 PM IST

Noida Police: नोएडा में एक शख्स की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। पुलिस का मामले को लेकर कहना है कि घटना बीते दिनों की है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

Image

नोएडा में दबंगों ने शख्स की बेरहमी से कर दी धुनाई

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा के कोतवाली सेक्टर 63 का मामला
  • मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • बीते 5 नवंबर की बताई जा रही घटना, मामला दर्ज

Noida News: नोएडा में बदमाशों की दबंगई का एक मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली सेक्टर 63 स्थित गांव हजरतपुर वाजिदपुर में दबंगों ने एक युवक को लाठी डंडे से बेरहमी से पीट दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। पुलिस की ओर से यह घटना 5 नवंबर की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बता दें कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच पड़ताल में तेजी आई है। पुलिस पर पीड़ित ने कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

ये था पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार दबंगों द्वारा एक युवक को लाठी डंडे से बेरहमी से पीटने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह बिना खौफ के लाठी-डंडों, लात-घूसों से युवक को बिना वजह पीटा जा रहा है। बता दें कि यह घटना नोएडा के सेक्टर 63 कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतपुर की है। पीड़ित का नाम भोला पुत्र मुनेश है। पीड़ित हजरतपुर वाजिदपुर का ही निवासी है। भोला को गांव के ही एक दबंग परिवार के लोगों ने इकठ्ठा होकर लाठी डंडे से बेरहमी से पीट दिया। पुलिस का कहना है कि घटना 5 नवंबर की है। जिसके संबंध में थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा 6 नवंबर को एफआईआर दर्ज कर तीन लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई जारी है।

पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित के ओर से पुलिस से न्याय की गुहार लगाई गई है। पीड़ित भोला ने इस मामले को लेकर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसको बचाने को आए 3 लोगों को ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि अन्य लोगों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित ने कहा है कि तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कई सारे लोग मिलकर उसको पीट रहे हैं। पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए जांच-पड़ताल की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article