Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वालों के लिए खुशखबरी है। नोएडा मेट्रो रोल कॉरपोरेशन के कुल 29 मेट्रो स्टेशन में से अब 6 स्टेशनों पर सुविधा स्टोर बनने जा रहा है। इन सभी स्टोर्स को ग्राउंड प्लोर पर तैयार किया जाएगा। दरअसल, इन स्टेशनों के ग्राउंड पर खाली पड़े कमर्शियल स्पेस को इस्तेमाल कर लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की प्लानिंग की गई है। इसके बन जाने से लोगों को सुविधा मिलने के साथ ही डिएमआरसी की आय भी बढ़ेगी। वहीं इन स्टोर के लिए 5 साल का लाइसेंस जारी किया जाएगा।
इन स्टेशनों पर खुलेंगे स्टोर
इसके लिए चुने गए मेट्रो स्टेशनों में नोएडा के सेक्टर 50, सेक्टर, 76, सेक्टर, ग्रेटर नोएडा का अल्फा वन, डेल्टा वन, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय होंगे। इसके तहत इन मेट्रो स्टेशनों की सीढ़ियों के पास खाली जगह को कियोस्को औऱ छोटे स्टोर में बदलने की तैयारी जल्दी शुरू की जाएगी।
5 साल के लिए जारी होगा लाइसेंस
आपको बता दें कि करीब 310 वर्ग मीटर में इन स्टोर को चलाने के लिए 5 साल का लाइसेंस दिया जाएगा। जिसके लिए आवेदन का प्रस्ताव जारी किया गया है। वहीं नोएडा कॉरपोरेशन की तरफ से जो लाइसेंस जारी होगा, उसकी अवधि 1 साल होगी। लेकिन, स्टोर चलाने के लिए इसे अगले तीन साल तक और बढ़ाया जा सकेगा।
पेश करनी होगी योजना की डेटेल्स
स्टोर के लाइसेंसे एग्रीमेंट पाने के लिए आवेदकों को खाली कमर्शियल जगहों के लिए डिटेल प्लान, सेक्शनल और एलीवेशन प्लान, स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट, सेफ्टी और इलेक्ट्रिक पावर और वॉटर सप्लाई की विस्तृत योजना पेश करनी होगी। इसके लिए गाइ़डलाइन भी जारी कर दी गई है।
तेज से किया जा रहा काम
मेट्रो के इन सुविधा स्टोर पर काम करने वालों को एनएमआरसी के रिकॉर्ड कर्मी का पद दिया जाएगा। लिपिक कर्मचारी, जूनियर और अनुरक्षकों के मेट्रो पर कराम करने के लिए भी एनएमआरसी में एप्लीकेशन मांगे गए हैं। इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है।
