नोएडा

चेक बाउंस पर कारोबारी को 18 महीने की सजा, देना होगा जुर्माना, जानिए पूरा मामला

नोएडा की इस मामले में एक व्यक्ति को चेक बाउंस होने पर 18 महीने की सजा सुना दी गई है। साथ ही भुगदान की राशी को भी बढ़ा दिया गया। आइए जानते हैं क्या है यह पूराम मामला-

Image

चेक बाउंस मामले में डेढ़ साल की सजा

Photo : iStock

Noida News: नोएडा से हाल ही एक खबर सामने आई है, जिसमें चेक बाउंस होने के मामले में एक व्यक्ति को डेढ़ साल की सजा सुनाई गई है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति नोएडा सेक्टर-39 का रहने वाले एक कारोबारी है। जिसने बाकाया को चुकाने के लिए एक चेक दिया था, जो बाउंस हो गया। जिसके लिए उनके खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर किया गया और अब जाकर मित्तल को डेढ़ साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही बाकाया की 1.05 करोड़ की जगह अब 1.98 करोड़ रुपये देने का आदेश दिया गया है।

3 मई 2017 का मामला

मामला नोएडा 3 मई 2017 की है। जब गौतम बुद्ध नगर में एक कारोबारी मित्तल पर करोड़ों रुपया बकाया था। बाकाया राशि के भुगतान के लिए मित्तल ने तीन मई 2017 को 1.05 करोड़ रुपये का चेक दिया था। चेक बाउंस हो गया। जिसके बाद मित्तल के खिलाफ अदालत में मामला चलाया गया, जहां 8 मई को गौतमबुद्ध नगर जिले की एक विशेष अदालत ने चेक बाउंस होने के मामले में कारोबारी को डेढ़ वर्ष की सजा सुना दी है।

चेक बाउंस पर 18 महीने की सजा

अधिवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने बताया कि मित्तल द्वारा भुगतान नहीं किए जाने पर डॉ. शिवानी ने उनके खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर किया। कुमार ने बताया कि ‘गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने कारोबारी को दोषी पाया और 18 महीने की सजा सुनाई है। इसके साख ही 1.05 करोड रुपये की जगह अब 1.98 करोड़ पर देने का आदेश दिया गया है।’

भुगतान की राशि भी बढ़ा दी गई

सुनील ने कहना है कि मामला साल 2017 का जब डॉ. शिवानी दादू के कारोबारी अनिल मित्तल को पर करोड़ रुपये बकाया थे। उन्होंने उसे चुकाने के लिए चेक दिया। लेकिन, चेक के बाउंस होने का बाद भी उन्होंने बकाया नहीं चुकाया। जिसके बाद मामले को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसके बाद अब उन्हें सजा भी हुई है और भुगतान की राशि भी बढ़ा दी गई है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article